शासकीय भूमि पर भूमाफियाओं द्वारा पूर्ण कब्जा, कब जागेगा चांपा नगर का राजस्व अमला, क्या भूमाफियाओं को राजस्व विभाग का खुला संरक्षण…

0
29

वासु सोनी चांपा। नगर के हनुमान धारा एवं मुक्तिधाम के आसपास सहित अन्य शासकीय भूमि को भूमाफियाओं द्वारा लगातार बेचा जा रहा है जिसकी जानकारी राजस्व अमले को पूरी तरह से है लेकिन राजस्व के अधिकारी कर्मचारी आवेदन का इंतजार कर रहे है। उन्हें सिर्फ आवेदन के लिए ही शासन वेतन दे रही है। खुद से जाकर देखने और राजस्व को बचाने उनकी कोई भी जवाबदारी नजर नहीं आ रही है। नगर के राजस्व विभाग के अधिकारी और कर्मचारी सिर्फ अपनी रोटी सेकने में लगे हुए है।
आपको बता दें कि नगर के पुराना कॉलेज के पीछे स्थित मुक्तिधाम के आसपास स्थित शासकीय भूमि पर कब्जा कर भूमाफिया औने पौने दाम पर बेच रहे हैं जिसकी जानकारी एसडीएम कार्यालय, तहसील कार्यालय सहित संबंधित अधिकारी कर्मचारी को भी है। बावजूद कोई भी अधिकारी कर्मचारी कार्रवाई करने के बजाय सिर्फ आवेदन का इंतजार कर रहे हैं। हनुमान धारा सहित नगर के कई स्थानों की शासकीय भूमि भूमाफियाओं के कब्ज में है जिसे छुड़ाने नगर के राजस्व अधिकारी कर्मचारियों के पसीने छूट जा रहे है।
भूमाफियों पर कार्रवाई कम, मेहरबानी ज्यादा?
चांपा नगर अंतर्गत शासकीय भूमि कुछ दिनों बाद भूमाफियाओं के कब्जे में हो जाएगी। आज पर्यंत किसी भी अधिकारी ने अपने मन से शासकीय भूमि को बचाने कोई पहल नहीं की है। वहीं चांपा नगर के अंदर और आसपास की शासकीय भूमि पर लगातार कब्जा कर बेचा जा रहा है।
बहरहाल नगर के राजस्व अधिकारी और कर्मचारियों द्वारा अपनी जेब गर्म करने भूमाफिया से सांठ गांठ कर शासकीय भूमि को ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जिससे ऐसा प्रतीत होता है कि कुछ दिनों बाद चांपा नगर की शासकीय भूमि को भूमाफिया पूरी तरह से बेच देंगे और राजस्व अधिकारी कर्मचारी सिर्फ आवेदन मांगते रहेंगे?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here