वासु सोनी चांपा। चांपा नगर पालिका परिषद विवाद में घिरे सीएमओ रामसंजीवन सोनवानी का चांपा नगर पालिका से आगामी आदेश पर्यंत आरंग नगर पालिका परिषद तबादला कर दिया गया है।
आपको बता दें कि जब से सीएमओ रामसंजीवन सोनवानी नगर पालिका परिषद चांपा आए तब से ही लगातार विवाद को स्थिति उत्पन्न हो गई थी। जिसमें हनुमान धारा पर्यटन स्थल सौंदर्यीकरण, निविदा मामला सहित कई ऐसे मामले है जिनके कारण यह तबादला किया गया है। वही न्यायालय में लंबित निविदा प्रकरण में भी न्यायालय के आदेश को अवहेलना शामिल है। वहीं आरंग सीएमओ श्रीमती शीतल चंद्रवंशी नगर पालिका परिषद चांपा की कमान संभालेंगी।

