निकाय चुनाव 2025 : 10 नगर निगमों में महापौर के लिए 107 प्रत्याशी मैदान में, आज नाम वापसी का अंतिम दिन

0
118

रायपुर,

प्रदेश में नगरीय निकाय चुनावों के लिए नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी पूरी हो गई है. अब 10 नगर निगमों में महापौर पद के लिए 107 प्रत्याशी मैदान में हैं. महापौर के 2, नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में अध्यक्ष के 18 प्रत्याशियों का नामांकन निरस्त हुआ है. वहीं पार्षद पद के लिए 69 प्रत्याशियों के पर्चे निरस्त किए गए हैं. आज नाम वापसी का अंतिम दिन है. इसके बाद सभी जगहों की तस्वीरें साफ हो जाएगी कि कहां से कितने प्रत्याशी मैदान में हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here