महामंडलेश्वर ने पीएम मोदी को खून से लिखा पत्र, हिंदुओं को लेकर कह डाली ये बात

0
155

प्रयागराज। महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खून से पत्र लिखा है। यति नरसिंहानंद ने बांग्लादेश और पाकिस्तान में हिंदुओं की रक्षा करने की मांग की है। इस पत्र पर जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर अन्य संतों का हस्ताक्षर ले रहे हैं ताकि भारी समर्थन के साथ वो पीएम को अपनी बात कह सके। महंत नारायण गिरि महाराज ने इस पत्र पर सबसे पहले हस्ताक्षर किया और कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को विश्व के हर हिन्दू की रक्षा की जिम्मेदारी लेनी चाहिए। यति नरसिंहानंद ने हिंदुओं की रक्षा के लिए सैन्य कार्रवाई करने का अनुरोध किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here