
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए आम बजट पेश कर दिया है। विपक्ष के भारी हंगामे के बीच वित्त मंत्री निर्मला सीतारण बजट पेश किया। निर्मला सीतारमण का यह रिकॉर्ड लगातार आठवां बजट हैं। केंद्र की मोदी सरकार ने इस बजट में कई घोषणाएं की है।
शनिवार को केंद्र की मोदी सरकार ने अपने तीसरे कार्यकाल का दूसरा बजट पेश किया। जिसमें लेदर उद्योग स्कीम में 22 लाख नई नौकरी पैदा करने का लक्ष्य रखा गया है। केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि लेदर उद्योग स्कीम में 22 लाख नई नौकरी का टारगेट है। इसके लिए मोदी सरकार मदद मुहैया कराएगी। उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय भाषा पुस्तक स्कीम शुरू की जाएगी। इसका मकसद डिजिटल माध्यम से छात्रों को अपनी भाषा में किताबों को समझने में मदद करना है।
अगले हफ्ते आएगा नया इनकम टैक्स बिल, 12 लाख तक कोई टैक्स नहीं
इससे पहले इनकम टैक्स को लेकर भी बड़ी घोषणा की गई है। नया इनकम टैक्स बिल अगले हफ्ते आएगा। टैक्सपेयर्स की सुविधा के लिए बिल लया जाएगा। वहीं बजट में मिडिल क्लास के लिए सीतारमण ने बड़ा ऐलान किया है। 12 लाख कमाई तक कोई इनकम टैक्स नहीं लगेगा। अब पिछले 4 साल का IT रिटर्न एकसाथ फाइल कर सकेंगे। सीनियर सिटीजंस के लिए TDS की सीमा 50 हजार से बढ़ाकर 1 लाख कर दी गई है।
मोबाइल-LED टीवी होंगे सस्ते
इसके अलावा केंद्र सरकार ने मोबाइल फोन, एलईडी टीवी, इलेक्ट्रिक कार, चमड़ा और कपड़ा सस्ता करने का ऐलान किया है। भारत में बने कपड़े सस्ते होंगे। बड़ी टीवी सेट महंगे होंगे। EV बैटरी पर छूट की घोषणा की गई है।
केंद्रीय वित्रमंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट पेश करते हुए कहा कि यह बजट विकास पर फोकस है। यह सरकार की विकास को बढ़ाने, सभी के डेवलपमेंट, मिडिल क्लास की क्षमता को बढ़ाने के लिए समर्पित है। हमने इस सदी के 25 साल पूरा करने जा रहे हैं। हमारी विकसित भारत की उम्मीदों ने हमें प्रेरणा दी है। हमारी अर्थव्यवस्था सभी बड़ी इकॉनमी में सबसे अधिक तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था है।


