कॉलेज छात्राओं को सरकार देगी यात्रा भत्ता: CM हेमंत सोरेन का बड़ा फैसला, हर महीने मिलेंगे इतने हजार रुपये

0
189

झारखंड सरकार कॉलेज की छात्राओं के लिए बड़ा ऐलान किया है. हेमंत सरकार छात्राओं को हर महीने एक हजार रुपये यात्रा भत्ता देने का निर्णय लिया है. इस योजना को नए शैक्षिक सत्र से लागू किया जाएगा.

झारखंड सरकार राज्य की महिलाओं और बेटियों के लिए खजाना खोल दिया है. सरकार की महत्वकांक्षी योजना के बाद हेमंत सरकार अब महाविद्यालय और विश्वविद्यालय में पढ़ाई करने वाली छात्राओं को यात्रा भत्ता के रूप में हर महीनें 1 हजार रुपये देने का फैसला लिया है.

सोरेन सरकार पहले से ही महत्वाकांक्षी मईया सम्मान योजना के तहत, 56 लाख से ज्यादा महिलाओं के खाते में 2500 रुपये प्रति महीने आर्थिक सहयोग के रूप में दे रही है. अब सरकार राज्य की बेटियों के लिए एक और बड़ी सौगात देने जा रही है.

इस योजना के तहत कॉलेज में पढ़ने वाली छात्राओं को 1000 रुपये प्रति माह यात्रा भत्ता नए शैक्षणिक सत्र से शुरू किया जाएगा. सरकार के इस यात्रा भत्ता का लाभ हर वर्ग की छात्राओं को मिलेगा. सरकार के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग इससे जुड़ी योजना का प्रस्ताव तैयार कर रहा है. झारखंड सरकार ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के शैक्षणिक सत्र से इस योजना को लागू करने की तैयारी सरकार कर रही है.

इतने हजार छात्राओं को मिलेगा लाभ

झारखंड सरकार द्वारा शुरू किए जा रहे यात्रा भत्ता योजना के तहत इसका लाभ कॉलेज में पढ़ाई कर रही स्नातक और स्नातकोत्तर की लगभग 70 से 80 हजार छात्राएं ले सकेंगी. हालांकि, इसका लाभ उन छात्राओं को मिलेगा, जिनकी कक्षाओं में उपस्थित 75 फीसदी या उससे अधिक होगी. इस योजना से छात्राओं का अधिक से अधिक उच्च शिक्षा की ओर अग्रसर हो यह भी एक उद्देश्य है.

प्लस टू के बाद ज्यादातर छात्राएं कॉलेज की दूरी ज्यादा होने की वजह से पढ़ाई नहीं कर पाती हैं. ऐसे में वह पढ़ाई छोड़ देती हैं. छात्राओं के कॉलेज आने-जाने के लिए उन्हें यात्रा भत्ता मिलेगा, जिससे वह अपने आगे की पढ़ाई को जारी रख सकेंगी.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here