दिल्ली चुनाव में ‘बिहारी बाबू’ की एंट्री, TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा AAP के लिए प्रचार करने उतरेंगे, कांग्रेस का एक और साथी उसके विरोध में उतरा

0
134

दिल्ली विधानसभा चुनाव से चंद दिन पहले ‘बिहारी बाबू’ शत्रुघ्न सिन्हा की भी एंट्री हो गई है। TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा AAP के लिए प्रचार करने उतरेंगे। तृणमूल कांग्रेस ने उन्हें दिल्ली में इंडिया गठबंधन के घटक आप के लिए प्रचार करने के लिए नियुक्त किया है। टीएमसी सांसद ने कहा कि मैं दिल्ली चुनाव में प्रचार करूंगा। यहां आम आदमी पार्टी (आप) बहुत अच्छा काम कर रही है। उनके पास बड़ी संख्या में समर्थक हैं। अरविंद केजरीवाल का हर कार्ड मास्टरकार्ड साबित हो रहा है। शत्रुघ्न सिन्हा के इस ऐलान के बाद साबित हो गया कि सपा के बाद टीएमसी भी अब दिल्ली चुनाव में उसके खिलाफ है।

इधर दिल्ली चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के खिलाफ इंडिया गठबंधन की कई पार्टियों ने आप का समर्थन किया है, जिससे कांग्रेस अकेली पड़ गई है। सपा के बाद टीएमसी भी अब दिल्ली चुनाव में कांग्रेस के खिलाफ प्रचार कर रही है।

शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि मैं दिल्ली चुनाव में प्रचार करूंगा। यहां आम आदमी पार्टी (आप) बहुत अच्छा काम कर रही है। उनके पास बड़ी संख्या में समर्थक हैं। अरविंद केजरीवाल का हर कार्ड मास्टरकार्ड साबित हो रहा है। उन्होंने कहा कि संजय सिंह, मनीष सिसोदिया, सौरभ भारद्वाज, आतिशी, वे सभी बहुत अच्छा काम कर रहे हैं, उनका समर्थन करना राष्ट्रीय हित में होगा।

अरविंद केजरीवाल के समर्थन में करेंगे रैली

शत्रुघ्न सिन्हा रविवार को वह पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नई दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र में रात आठ बजे से प्रचार करेंगे। इससे पहले वह शाम करीब पांच बजे पूर्वी दिल्ली के त्रिलोकपुरी में और शाम करीब साढ़े छह बजे मुख्यमंत्री आतिशी के निर्वाचन क्षेत्र कालकाजी में आप के प्रचार अभियान में शामिल होंगे। वह सोमवार दोपहर करीब तीन बजे उत्तर पश्चिमी दिल्ली के किराड़ी में प्रचार करेंगे।

बजट को सराहा

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा शनिवार को पेश किए गए केंद्रीय बजट के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि कुछ चीजें सराहनीय हैं, जैसे स्वास्थ्य क्षेत्र में, कैंसर जैसी दवाओं पर दी गई रियायतें एक अच्छा कदम है। शिपिंग क्षेत्र में, हमने टन भार कर लागू किया था, जिसका लाभ अब दिखाई दे रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here