संजय राउत कांग्रेस में होंगे शामिल! दिल्ली में कांग्रेस आलाकमान के साथ लगातार कर रहे बैठक, इस बड़े नेता के दावे से उद्धव ठाकरे गुट में मची सनसनी

0
136

संजय राउत कांग्रेस में शामिल हो सकेत हैं। उनकी दिल्ली में कांग्रेस के आलाकमान से बातचीत जारी है। ये बड़ा दावा महाराष्ट्र के मंत्री और बीजेपी विधायक नितेश राणे ने रविवार को किया। मुख्यमंत्री फडणवीस के मंत्री ने दावा करते हुए कहा कि उद्धव ठाकरे के सांसद दिल्ली में कांग्रेस नेताओं के साथ बैठक कर रहे हैं। वह कांग्रेस ज्वाइन करने के लिए छटपटा रहे हैं।

नितेश राणे ने बताया है कि संजय राउत का राज्यसभा का कार्यकाल समाप्त हो रहा है और उद्धव ठाकरे वाली शिवसेना के पास उतने विधायक ही नहीं है कि वे फिर से राज्यसभा जा सकें और इसीलिए वे कांग्रेस में जाने की कोशिश कर रहे हैं।

शिवसेना-यूबीटी ने नवंबर में हुए चुनाव में 288 सदस्यीय विधानसभा में केवल 20 सीटें ही जीती है। नितेश राणे ने संवाददाताओं से कहा कि संजय राउत को सामना (उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली पार्टी का मुखपत्र) में लिखना चाहिए कि वह शिवसेना (यूबीटी) में कितने समय तक रहने वाले हैं। उन्हें दिल्ली में उस नेता के बारे में लिखना चाहिए, जिससे वह कांग्रेस में शामिल होने के लिए बातचीत कर रहे हैं, उन्हें इस मुद्दे पर बयान भी देना चाहिए।

नितेश राणे का संजय राउत से यह सवाल

नितेश राणे ने मीडिया से बातचीत में कहा कि संजय राउत को इसको लेकर बयान जारी करना चाहिए। हालांकि जब पत्रकारों से संजय राउत से इस संबंध में सवाल पूछना चाहा तो उनकी तरफ से कुछ प्रतिक्रिया नहीं मिल पाई। नितेश राणे का बयान ऐसे समय में आया है जब संजय राउत ने दावा किया था सीएम देवेंद्र फडणवीस और डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे के बीच के असंतोष के कारण राज्य में शासन प्रभावित हो रहा है।

संजय राउत ने किया बड़ा दावा

रविवार को शिवसेना (UBT) के मुखपत्र ‘सामना’ में अपने साप्ताहिक कॉलम में संजय राउत ने दावा किया था कि महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस और डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे के बीच “तनावपूर्ण संबंध राज्य की प्रगति बाधित कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि शिंदे अभी भी इस फैक्ट को स्वीकार नहीं कर पाए हैं कि नवंबर 2024 के विधानसभा चुनाव के बाद उन्हें मुख्यमंत्री नहीं बनाया गया और वे इस पद को फिर से हासिल करने की बेताबी से कोशिश कर रहे हैं, जिसे फडणवीस पूरी तरह समझते हैं। शिवसेना (यूबीटी) और कांग्रेस सहयोगी दल हैं।

एकनाथ शिंदे सीएम पद नहीं छोड़ने के थे राजी

महाराष्ट्र चुनाव नतीजों के बाद बीजेपी ने अपना सीएम बनाया था, और सीएम की कुर्सी देवेंद्र फडणवीस को मिली थी। सीएम पद देवेंद्र फडणवीस को मिलने और एकनाथ शिंदे से छिनने को लेकर संजय राउत ने यह भी कहा कि एकनाथ शिंदे अभी भी इस फैक्ट को स्वीकार नहीं कर पाए हैं कि नवंबर 2024 के विधानसभा चुनाव के बाद उन्हें मुख्यमंत्री नहीं बनाया गया और वे इस पद को फिर से हासिल करने की बेताबी से कोशिश कर रहे हैं, जिसे फडणवीस पूरी तरह समझते हैं, शिवसेना (यूबीटी) और कांग्रेस सहयोगी दल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here