
चांपा। सोमवार को भाजपा का रोड शो और कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन था। जिसमें भाजपा के कार्यकर्ता सम्मिलित हुए। भाजपा द्वारा आयोजित रोड शो में छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा पहुंचे थे। भाजपा का रोड शो स्टेशन रोड से शुरू होकर बरपाली चैक, लायंस चैक, थाना चैक, सुभाष चैक, राधाकृष्ण मंदिर, सदर बाजार, कदम चैक, रामबांधा तालाब के किनारे से गुजरते हुए परशुराम चैक और अंत में सरस्वती शिशु मंदिर में रोड शो का समापन हुआ।


रोड शो के बाद सरस्वती शिशु मंदिर परिसर में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन हुआ। जहां भाजपा कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ उपस्थित थी। कार्यक्रम दो घंटे विलंब से चल रही थी, रोड शो के सरस्वती शिशु मंदिर परिसर पहुंचने के कुछ समय बाद मंचीय कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। मंचीय कार्यक्रम समाप्त होने के बाद भोजन प्रारंभ हुआ। भीड़ ज्यादा हो जाने के कारण व्यवस्था बनाने काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। धक्का मुक्की के बीच लोग खाना खाने मजबूर हो गए।


भोजन व्यवस्था देख रहे कार्यकर्ताओ ने लाइन लगवाकर खाना देने व्यवस्था बनाया। पानी के लिए भी लोगों को जद्दोजहद करनी पड़ रही थी। ग्रामीण अंचलो से पहुंचे महिला, पुरूष अपने बच्चों सहित कार्यक्रम में पहुंचे थे लेकिन समय के साथ साथ भोजन और पानी के लिए काफी मशक्कत करना पड़ रहा था। कंटेनर में लाया गया पानी भी इतना कम था कि लोगों को पानी खोजना पड़ रहा था। देश और छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार होने के बाद भी भाजपा के कार्यकर्ताओं को कार्यकर्ता सम्मेलन में ऐसी व्यवस्था से रूबरू होना पड़ा।



कार्यकर्ता सम्मेलन की व्यवस्था में लगे पुलिस कर्मी भी पानी खोजते नजर आए। कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित करने वाले आयोजकों को किसी भी कार्यकर्ता की सुध नहीं थी। वे सिर्फ अगल बगल झांकते नजर आ रहे थे। फिलहाल भाजपा का रोड शो और कार्यकर्ता सम्मेलन पुरा हो ही गया।




