तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक को मारी टक्कर, चाचा-भतीजी की मौके पर मौत, बेटी ने इलाज के दौरान तोड़ा दम

0
146

कांकेर,

जिले से गुजरने वाले संबलपुर-दमकसा स्टेट हाईवे पर मंगलवार शाम हुए एक भीषण सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत से हड़कंप मच गया। यहां एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार चाचा-भतीजी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि मृतक शख्स की बेटी को गंभीर हालत में जिला अस्पताल भेजा गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here