बुर्के की आड़ में फर्जी वोटिंग! दिल्ली के सीलमपुर में जमकर हुआ हंगामा, इधर फर्जी वोटर स्लिप लेकर घूम रहे 2 युवकों को पकड़ा

0
113

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग जारी है। सुबह 7 बजे से लोग अपने मतों का इस्तेमाल कर रहे हैं। इस बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है। सीलमपुर में बीजेपी ने बुर्के की आड़ में फर्जी वोटिंग का आरोप लगाया है। इसके बाद जमकर हंगामा भी हुआ। इधर पुलिस ने फर्जी वोटर स्लिप लेकर घूम रहे दो युवकों को पकड़ा है।

दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर मतदान की प्रक्रिया जारी है। मतदाता शाम 6 बजे तक वोट डाल सकेंगे। सुबह 7 बजे से वोटर्स पोलिंग बूथों पर पहुंचकर रहे हैं और अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रही है। इस बीच दिल्ली के सीलमपुर से फर्जी वोटिंग की खबर सामने आई है। भारतीय जनता पार्टी ने आरोप लगाया कि कुछ महिलाओं ने बुर्का पहनकर फर्जी वोटिंग की है। कुछ महिला वोटर्स ने आरोप लगाए कि उनके वोट डाल दिए गए। इसके बाद जमकर हंगामा भी हुआ।

दिल्ली की सीलमपुर में इनके बीच है मुकाबला

दिल्ली की सीलमपुर विधानसभा सीट पर आम आदमी पार्टी ने जुबैर चौधरी को चुनावी मैदान में उतारा हैं। जबकि भारतीय जनता पार्टी ने अनिल गौड़ को तो वहीं कांग्रेस ने अब्दुल रहमान प्रत्याशी बनाया हैं। दिल्ली की 70 सीटों पर कुल 699 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इनमें 96 महिला कैंडिडेट भी शामिल हैं।

पुलिस ने फर्जी वोटर स्लिप लेकर घूम रहे 2 युवकों को पकड़ा

इधर, दिल्ली पुलिस ने डिफेंस कॉलोनी के सर्वोदय विद्यालय में फर्जी वोटर स्लिप लेकर घूम रहे सुमित और अनुज नाम के दो युवकों को पकड़ा है। जो फर्जी वोट डलवाने की फिराक में थे। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है कि ये दोनो किस दल के लिए काम कर रहे थे।

दिल्ली में 11 बजे तक 19.95 प्रतिशत हुई वोटिंग

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए सुबह 11 बजे तक कुल 19.95 प्रतिशत वोटिंग हुई है। सबसे ज्यादा उत्तर पूर्व दिल्ली में तो वहीं सबसे कम नई दिल्ली में मतदान हुआ है। उत्तर पूर्व दिल्ली में 24.87 और नई दिल्ली में अब तक 16.08 फीसद वोट पड़े है।

  • उत्तर पूर्वी दिल्ली – 24.87
  • शाहदरा – 23.3
  • दक्षिण पश्चिमी दिल्ली – 21.9
  • पूर्वी दिल्ली – 20.03
  • उत्तर पश्चिमी दिल्ली – 19.75
  • दक्षिण दिल्ली – 19.75
  • दक्षिण पूर्वी दिल्ली – 19.66
  • उत्तर दिल्ली – 18.63
  • पश्चिमी दिल्ली – 17.67
  • सेंट्रल दिल्ली – 16.46
  • नई दिल्ली – 16.08

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here