सुरक्षा बलों ने फिर खोला मोर्चा, बीजापुर-नारायणपुर सीमा पर नक्सलियों को किया ढेर…

0
151

बीजापुर,

मार्च 2026 तक देश-प्रदेश से नक्सलियों के सफाए के लक्ष्य पर काम कर रहे सुरक्षा बलों ने एक बार फिर मोर्चा खोल दिए हैं. सुबह से बीजापुर-नारायणपुर सीमा पर मुठभेड़ चल रही है, जिसमें पांच से छह नक्सलियों के मारे जाने की खबर है. 

जानकारी के अनुसार, सुरक्षा बल और नक्सलियों के बीच नेशनल पार्क इलाके में सुबह से मुठभेड़ चल रही है. इलाके में बड़े नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर डीआरजी और एसटीएफ के जवान गश्त पर निकले थे. मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों की संख्या की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here