ट्रेन से गिरने से युवक की मौत, स्टेशन में आधे घंटे तक ढूंढते रहे स्ट्रेचर, एंबुलेंस आने के बाद मरीज पहुंचा बीडीएम हॉस्पिटल…

0
298

वासु सोनी चांपा। नगर का एकमात्र कमाऊ पूत चांपा रेलवे स्टेशन में लगातार अव्यवस्था बढ़ते जा रही है। बीती शाम एक व्यक्ति समरसता सुपरफास्ट ट्रेन से गिरकर घायल हो गया। जिसे बीडीएम हॉस्पिटल भेजा गया, इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

आपको बता दें कि चांपा रेलवे स्टेशन के दो नंबर लेटफॉर्म में उस समय हड़कंप मच गया जब एक व्यक्ति समरसता सुपरफास्ट ट्रेन से गिरकर घायल हो गया। चांपा स्टेशन में लगभग 6.30 बजे समरसता सुपरफास्ट ट्रेन गुजर रही थी। ट्रेन के स्टॉपेज चांपा स्टेशन में नहीं होने के कारण अपनी रफ्तार से दो नंबर प्लेटफॉर्म से गुजर रही थी तब ट्रेन में बैठा व्यक्ति प्लेटफॉर्म में कूद गया। मौके पर आरपीएफ, जीआरपी सहित स्टेशन के कर्मचारी पहुंचे, लेकिन स्टेशन में स्ट्रेचर नहीं होने के कारण घायल व्यक्ति को आधे घंटे बाद एंबुलेंस से बीडीएम हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान घायल व्यक्ति की मौत हो गई। जीआरपी चांपा के द्वारा मर्ग कायम जांच शुरू की गई। मृतक के पास से मिले मोबाइल में फोन आने पर पता चला कि मृतक जांजगीर के पास स्थित गांव सरखो निवासी गोलू यादव 30 पिता कार्तिक यादव, वार्ड नंबर 2 का है।

लापरवाही का नतीजा मौत?

लापरवाही का नतीजा मौत होता है। जी हां बिना जानकारी के ट्रेन में चढ़ना लापरवाही को दर्शाता है लेकिन घटना के बाद त्वरित कार्रवाई नहीं होना उससे भी बड़ी लापरवाही को दर्शाता है। घटना के समय घायल व्यक्ति को तत्काल सुविधा मिल जाती तो शायद उसकी जान बच सकती थी, लेकिन चांपा स्टेशन के अधिकारियों की अनदेखी से किसी की जान चली गई। फिलहाल इस घटना के बारे में जब सीपीआरओ बिलापसुर से बात की गई तो उन्होंने सिर्फ जानकारी ली, लेकिन वापस जानकारी देने उनके पसीने छूट गए। वही दूसरी ओर चांपा स्टेशन मास्टर से जब घटना के सम्बन्ध में जानकारी लेने उनके मोबाइल पर संपर्क किया गया तो उन्होंने मोबाइल उठाना मुनासिब नही समझा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here