


वासु सोनी चांपा। नगर के बीच सुभाष चौक में स्थित गणेश मोबाइल में देर रात लाखों की मोबाइल चोरी हुई है। जांजगीर से चांपा आने वाले रपटा की ओर से दो बाइक में सवार 5 चोर देर रात सुभाष चौक स्थित गणेश मोबाइल में दुकान का ताला तोड़कर लाखों रुपए के मोबाइल ले उड़े। देर रात नगर के बीच हुई चोरी ने दुकानदारों की नींद उड़ा दी है। वही दुकान में लगे सीसीटीवी में चोरों की सारी वारदात कैद हो चुकी है। फिलहाल चांपा पुलिस जांच में जुट गई है।


