
चांपा। नगर के बीच सुभाष चौक में स्थित गणेश मोबाइल में लाखों की मोबाइल चोरी के मामले में जल्द ही पुलिस अधीक्षक विवेक पांडे खुलासा करेंगे।
आपको बता दें कि बाइक में सवार 5 चोर देर रात सुभाष चौक स्थित गणेश मोबाइल में दुकान का ताला तोड़कर लाखों रुपए के मोबाइल ले उड़े थे। जानकारी मिलते ही चांपा पुलिस, साइबर सेल सहित तमाम अधिकारी जांच में जुट गए। सीसीटीवी के फुटेज की जांच कर आरोपियों तक पहुंचने तमाम प्रयास हुए, जिसमें चलते पुलिस मोबाइल चोरों तक पहुंच सकी। फिलहाल जिले के पुलिस अधीक्षक जल्द ही मोबाइल चोरी का खुलासा करेंगे।


