
जांजगीर चांपा। खोखसा फाटक के पास बने ओवरब्रिज के ऊपर तेज रफ्तार कार दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। कार का सामने का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। साथ ही एयरबैग भी खुल गया है जिससे यह लगता है कार बहुत ही तेज गति से चल रही थी। कार क्रमांक सीजी 04 पीडी 5968 है। फिलहाल खबर लिखे जाने तक यातायात या जांजगीर पुलिस मौके पर नहीं पहुंची थी। घटना आज सुबह की बताई जा रही है।


