जनता से जनप्रतिनिधि तो सुना है लेकिन यह तो जनप्रतिनिधि बनाम जनता? 

0
182

वासु सोनी चांपा। एक ही जगह रहकर आम जनता की आपस में लड़ाई तो होती रहती है लेकिन किसी नामी पदाधिकारी जनप्रतिनिधि के साथ लड़ाई हो, यह बात हजम नहीं होती। बीती शाम चांपा नगर के जगदल्ला रोड में स्थित दो मकान के बीच दीवार में एयर कंडीशन के आउटडोर को लेकर विवाद की स्थित निर्मित हो गई। बात झगड़े तक और फिर थाने तक भी जा पहुंची। दोनों पक्षों ने आवेदन भी दिया, अब सवाल यह उठता है कि पद में रहते हुए जनप्रतिनिधि आम जनता से झगड़ा कैसे कर सकते है? क्या उन्हें इसीलिए चुना जाता है कि वो आम जन से ही भीड़ जाए?

आपको बता दें कि बीती शाम जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू और उनके पड़ोसी शेखर राठौर के बीच एयर कंडीशन के आउटडोर को लगाने को लेकर आपस में विवाद हो गया। विवाद ऐसा कि धक्का मुक्की, गाली गलौच के साथ थाने तक बात जा पहुंची। विधायक बालेश्वर साहू और पड़ोसी शेखर राठौर दोनों थाने पहुंच शिकायत आवेदन भी दिए। मामले में चांपा थाने में अभी तक प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। वहीं सूत्र बताते है कि मामले को लेकर पुलिस जांच में जुट गई है। चूंकि मामला पद में रहने वाले जनप्रतिनिधि का है इसलिए काफी सोच समझकर एफआईआर दर्ज की जाएगी। फिलहाल मामले को लेकर स्थानीय पुलिस कुछ कहने से बच रही है। अब देखना यह है कि एफआईआर किस प्रकार दर्ज होगी?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here