प्रशासन के आगे बेबस किसान, प्रशासन कर रहा किसानों की मौत का इंतजार, अधिकारियों के बिक जाने के कारण संस्था प्रबंधक का बढ़ रहा मनोबल, किसानों की शिकायत के बाद भी प्रशासन पर कोई असर नहीं,

1
384

सक्ती। ग्राम पंचायत ओड़ेकेरा के प्रभारी संस्था प्रबंधक गैस राम बंजारे को हटाने की शिकायत कलेक्टर सक्ती से किया गया है शिकायतकर्ताओं ने अपनी शिकायत में बताया है कि गैस राम बंजारे द्वारा ग्राम वासियों (किसानों) से दुर्व्यवहार, धान बीज, खाद्य एवं केसीसी समय पर नहीं दिया जाता। साथ ही किसानों को बार-बार संस्था प्रबंधक द्वारा घुमाया जाता है, जिससे ओड़ेकेरा के किसान परेशान हैं। प्रभारी संस्था प्रबंधक को हटाने के लिए पूर्व में कई बार आवेदन दिया जा चुका है लेकिन अधिकारियों के द्वारा उचित कार्रवाई नहीं किए जाने के चलते संस्था प्रबंधक का मनोबल बढ़ा हुआ है। जिससे किसान काफी परेशान है। किसानों का कहना है कि गैस राम बंजारे को तत्काल हटाकर दूसरा संस्था प्रबंधक व्यवस्था किया जाए। किसानों का कहना है कि संस्था प्रबंधक को जल्द नहीं हटाने पर उग्र आंदोलन की बात कही गई।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here