

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासकीय उचित मूल्य की दुकान संचालक विक्रेता कल्याण संघ का प्रदेश स्तरीय बैठक रायपुर के संत कंवर राम सिंधी धर्मशाला में संपन्न हुआ। बैठक में प्रदेश भर के पदाधिकारी सहित बहुत बड़ी संख्या में राशन विक्रेताओं ने भाग लिया। सभी जिला अध्यक्षों सहित प्रदेश पदाधिकारी ने बैठक को संबोधित कर अपने जिले की समस्याएं बताई।

बैठक में सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष रामदेव सिन्हा ने सर्व प्रथम प्रस्ताव रखा। जिसमें आगामी 1 सितंबर से हड़ताल में जाने के लिए सुझाव मांगा, सभी सदस्यों ने एक स्वर में हड़ताल में जाने का निर्णय लिया। तत्पश्चात सभी जिला में जिला स्तरीय बैठक 10 तारीख तक करने का निर्णय लिया गया है ताकि सभी ब्लॉक के राशन विक्रेताओं को धरना प्रदर्शन के बारे में जानकारी हो और खूब प्रचार-प्रसार हो सके।

01 सितंबर से धरना प्रदर्शन कर अपनी जायज मांगों को सरकार के समक्ष रखते हुए मांग पूरा कराने का निर्णय प्रदेश संगठन के द्वारा लिया गया है। जहां के ब्लॉक अध्यक्ष व ज़िला अध्यक्ष निष्क्रिय है वहां संगठन का विस्तार किया जाएगा उनके जिला में नया गठन किया जाएगा। अविलंब इस कार्य को करते हुए 1 सितंबर से हड़ताल में जाने का राशन विक्रेताओं ने मन बनाया है।


