बच्चों की कांवर यात्रा ने लोगों का दिल जीता, सरस्वती शिशु मंदिर चांपा में दिखी संस्कार की खास झलक, स्कूल परिसर में निकली छोटे बच्चों की कांवर यात्रा

0
231

चांपा। सरस्वती शिशु मंदिर चांपा में नन्हे भैया बहन ने कांवर यात्रा निकालकर स्कूल परिसर में ही भोलेनाथ में जलाभिषेक किया। विद्यालय में शिशु वाटिका के तहत अपने संस्कृति परंपरा की शिक्षा देते हुए एकता और भाईचारे की भावना के साथ कांवर यात्रा के महत्व और धार्मिक परंपराओं के बारे में सिखाने का प्रयास किया। इस आयोजन में छोटे बच्चे और बच्चियों ने शिशु वाटिका लेकर स्कूल परिसर तक भजन कीर्तन के साथ कांवर व ध्वज लेकर बम बम भोले, बोल बम, हर-हर महादेव के बोल के साथ स्कूल परिसर में भ्रमण करते हुए परिसर में स्थापित शिवलिंग में जलाभिषेक किया। विद्यालय परिसर में एक छोटी यात्रा के दौरान उन्हें कांवर यात्रा के बारे मे और पारंपरिक लोकगीत गाने के लिए प्रोत्साहित किया। सरस्वती शिशु मंदिर में शिक्षा के साथ संस्कार की भावना भी जागृत की जाती है। ये एक अनोखी पहल स्कूल के शिक्षकों ने पेश की। जिसमें छोटे बच्चों को प्रेक्टिकल के रूप में सावन के अंतिम सोमवार संस्कारिक कांवर यात्रा के बारे में सिखाया।

कार्यक्रम में प्राचार्य अश्विनी कुमार कश्यप, प्रधानाचार्य कृष्ण कुमार पाण्डेय, जिला प्रमुख शिशु वाटिका श्रीमती उषा देवांगन व श्रीमती जय कंसारी, श्रीमती गीता शर्मा, श्रीमती खुशबू कैवर्त, श्रीमती केश्वरी नामदेव, श्रीमती रजनी पाण्डेय, श्री सुनित स्वर्णकार, श्री योगेश, श्रीमती निशु राठौर, श्रीमती संगीता यादव, श्रीमती राखी सिंह, शिव कुमार बरेठ एवं विद्यालय परिवार ने सहयोग किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here