
चांपा। नगर के देव श्री हर्चन लाल जी के मंदिर के पुनर्निर्माण प्रतिष्ठा के अवसर पर पूजा पश्चात प्रसाद वितरण का कार्यक्रम रखा गया है।

चांपा जमींदारी की कुलदेवी श्री मां समलेश्वरी देवी के आशीर्वाद से नगर देव श्री हर्चन लाल जी के मंदिर का पुनर्निर्माण चांपा जमींदारी के द्वारा कराया गया। जिसके पुनर्निर्माण प्रतिष्ठा के अवसर पर नगर देव श्री हर्चन लाल मंदिर परिसर रामबांधा तालाब परशुराम चौक के पास प्रसाद वितरण किया जायेगा।
श्री मां समलेश्वरी देवी व्यवस्थापन समिति एवं चांपा जमींदारी के कुंवर भिवेंद्र बहादुर सिंह एवं परिवार द्वारा इस अवसर पर सभी भक्तों को श्री हर्चन लाल जी मंदिर परिसर पहुंच प्रसाद ग्रहण करने आग्रह किया गया।


