परीक्षा के दौरान शासकीय एमएमआरपीजी महाविद्यालय परिसर से मोबाइल, बैग सहित अन्य समान चोरी, छात्र छात्राओं ने दी पुलिस में सूचना, पुलिस जुटी जांच में…
वासु सोनी चांपा। शासकीय एमएमआरपीजी महाविद्यालय में परीक्षा में दौरान परिसर में रखे मोबाइल, बैग सहित आवश्यक दस्तावेज चोरी होने की सूचना चांपा थाने में दी गई है। सूचना पर चांपा पुलिस जांच में जुटी है।
मिली जानकारी के अनुसार बीते 09 जनवरी 2026 को चांपा स्थित शासकीय एमएमआरपीजी महाविद्यालय में छात्र छात्राओं का परीक्षा चल रहा था। परीक्षा दिलाने आए छात्र छात्राओं द्वारा लाए गए बैग को परीक्षा निर्देशों के कारण बाहर रखवाया गया था। परीक्षा दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक चली। लेकिन समाजशास्त्र विषय के एक छात्रा का बैग से मोबाइल चोरी हो गया था। जिसकी सूचना उन्होंने कॉलेज प्रबंधन को दी। साथ ही सीसीटीवी कैमरे देख जानकारी ली। सीसीटीवी में लड़के लड़कियों द्वारा परिसर में रखे बैग को टटोलते दिखाई दिए। जिस पर छात्र छात्राओं द्वारा इसकी सूचना चांपा थाने में दी गई। जिन छात्र छात्राओं का मोबाइल और अन्य समान चोरी हुआ है उनके द्वारा कुछ लड़के लड़कियों पर शंका जाहिर की गई है। फिलहाल चांपा थाने में लिखित सूचना देकर प्रार्थी छात्र छात्राओं द्वारा उचित जांच कर कार्रवाई की बात लिखी गई है।
सुविधाओं के अभाव में चोरी
हमेशा यही देखा जाता है कि सुविधाओ के अभाव में छात्र छात्राओं को बड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। जो छात्र छात्राएं दूर स्थान से कॉलेज पढ़ने आते है उन्हें अपने आवश्यक सामान बैग में लेकर आना पड़ता है लेकिन परीक्षा के समय परीक्षा निर्देशों का पालन करते हुए परीक्षा केंद्र से बाहर सभी समानों को रखने कहा जाता है। जिसके लिए कॉलेज प्रबंधन या परीक्षा नियंत्रक द्वारा जवाबदारी नहीं लेने की बात कही जाती है। इसके चलते स्कूल कॉलेज अतिसार में चोरी की वारदातें बढ़ती जा रही है।
बहरहाल मोबाइल, बैग सहित अन्य समान की चोरी की सूचना पर चांपा थाने की टीम जांच में जुट गई है। वही शासकीय एमएमआरपीजी महाविद्यालय प्रबंधन इस चोरी पर क्या प्रतिक्रिया देता है ये देखने वाली बात होगी?

