ठेकेदार के द्वारा बनाए गए स्तरहीन दुकानों का किराया वसूलने नगर पालिका आगे, ठेकेदार पर कार्रवाई करने अधिकारी कर्मचारी फिसड्डी साबित?

0
126

वासु सोनी चांपा। नगर पालिका परिषद चांपा में कई वर्षों से निविदा के नाम पर खिलवाड़ किया जा रहा है। नगर पालिका परिषद चांपा में नगर विकास के लिए निविदा निकाली जाती है लेकिन निविदा के कार्यों की जांच करने वाले इंजीनियर जांच ऐसा करते है कि कुछ ही समय में ठेकेदारों द्वारा किए गए निर्माण कार्य की असलियत सामने आ जाती है। तब तक ठेकेदार, इंजीनियर और अन्य संबंधित कर्मचारियों की मिलीभगत से किए गए कार्य का भुगतान भी हो जाता है। वहीं नपा चांपा के इंजीनियरों द्वारा किए गए निर्माण कार्यों के जांच की जानकारी मांगे जाने पर उल जुलूलु बातें कर और नियमों का हवाला देकर जानकारी नहीं दी जाती वही निर्माण कार्य की वास्तविक स्थिति देखने पर पता चलता है कि किया गया निर्माण कार्य स्तरहीन और घटिया स्तर के सामग्री का उपयोग कर बनाया गया है।

किराए की राशि पूरी चाहिए, लेकिन स्तरहीन कार्यों पर कार्रवाई कुछ नहीं…

नगर पालिका परिषद चांपा अंतर्गत कई स्थानों पर शासकीय योजना अंतर्गत दुकान निर्माण किया गया है। जो शुरुआत समय से ही स्तरहीन है, जिसकी जानकारी नगर पालिका परिषद चांपा के सभी अधिकारी और कर्मचारियों को थी बावजूद ना कोई कार्रवाई की गई और ना ही उस ओर ध्यान दिया गया। धीरे धीरे समय के साथ अधिकारी और कर्मचारियों का रिटायरमेंट भी हो गया लेकिन दुकान की जर्जर स्थिति जस की तस बनी हुई है। वर्तमान समय में भी उसी जर्जर दुकानों का पूरा किराया नगर पालिका के अधिकारी कर्मचारी वसूलने में लगे हुए है। फिलहाल कुछ उपभोक्ताओं द्वारा उच्च स्तर की शिकायत करने का मन बनाया गया है। अब देखने वाली बात यह होगी कि दुकानों में सुधार होगा या कार्रवाई होगी?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here