आरपीएफ ऑन ड्यूटी, पार्किंग वालों की छुट्टी, अनुशासन मतलब अधिकारियों का निरीक्षण, फोटो मत खींचों साहब मना किए हैं. तो क्या पटरी भी ना पार करें…

0
142


वासु सोनी चांपा। सोमवार 16 फरवरी की सुबह रेलवे स्टेशन चांपा में सब कुछ व्यवस्थित नजर आया। क्योंकि रेलवे के कुछ बड़े अधिकारी जो आए थे। सोमवार को अधिकारियों को दिखाने के लिए सब कुछ व्यवस्थित कर दिया गया था। वहीं आरपीएफ पोस्ट के अंदर रेलवे के उप महानिरीक्षक मुहम्मद साकिब मुख्य सुरक्षा आयुक्त रेलवे सुरक्षा बल के द्वारा वार्षिक निरीक्षण किया जा रहा था, जिस पर आरपीएफ पोस्ट कर्मचारियों द्वारा अंदर जाने से मना कर दिया गया। वहीं बाहर खड़ी साहब की गाड़ी का फोटो लेने पर वहां खड़े गाड़ी के ड्राइवर ने भी गाड़ी का फोटो खींचने मना कर दिया, और कहा साहब ने मना किया है। अब इससे साफ जाहिर है कि अधिकारियों को पत्रकारों के द्वारा फोटो खींचे जाने से कितनी दिक्कतें होती है।
पार्किंग में लगे व्यक्तियों को ही हटवा दिया…
सोमवार की सुबह स्टेशन के सामने रोजाना की तरह पार्किंग का कोई भी व्यक्ति नजर नहीं आया। बल्कि आरपीएफ के कर्मचारी तैनात दिखे। आखिर ऐसा क्या कारण था जो अन्य दिनों की अपेक्षा स्टेशन के सामने गाड़ी में ताला लगाने वाले पार्किंग के कर्मचारियों को हटवा दिया गया। जबकि उनकी शिकायत करने पर चांपा स्टेशन के सीआई राजकुमार कोई भी कार्रवाई नहीं कर पा रहे, वहीं उन्हें पत्रकारों से भी दिक्कतें है जो कहते है कि तुम्हारे पास ही पार्किंग की शिकायतें क्यों आती है? अब ऐसा क्या हुआ कि उच्च अधिकारियों के आने पर पार्किंग में लगे व्यक्तियों को ही हटवा दिया गया। क्या उन्हें अपनी नौकरी खतरे में नजर आई?


अच्छा…अधिकारी आए हैं तो क्या पटरी भी ना पार करें…
हद तो तब हो गई जब एक तरफ रेलवे सुरक्षा के उप महानिरीक्षक निरीक्षण कर रहे थे तो दूसरी ओर टाटा से इतवारी की ओर जाने वाली गाड़ी से उतरकर यात्री रेलवे ट्रैक पार कर रहे थे। इससे पता चलता है कि सुरक्षा कैसे की जाती है। वहीं यात्री ये सोचते है कि साहब तो निरीक्षण पर आए है तो क्या हम पटरी भी पार ना करें?

फिलहाल आज सोमवार को चांपा स्टेशन की सुरक्षा पूर्ण दिखी। किसी यात्री ने यह तक कह डाला कि ये अधिकारी रोज क्यों नहीं आते?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here