रेलवे के अधिकारी हैं हम, फोटो कोई नहीं खींचेगा…अभी नहीं मिलेंगे…जांच में है हम…अधिकारियों के आते ही स्थितियों साफ सुथरा और नियमों वाला, बाकी दिन वसूली वाला?

0
46

वासु सोनी चांपा। रेलवे स्टेशन चांपा में निरीक्षण को पहुंचे रेलवे के उच्च अधिकारी सिर्फ समय देते नजर आ रहे है, तो वहीं फोटो कोई नहीं खींचेगा, वाली कहावत नई नई बन रही है। सोमवार को चांपा रेलवे स्टेशन के निरीक्षण में पहुंचे थे। जहां सोमवार को रेलवे स्टेशन का काया कल्प नजर आया। वैसे तो रेलवे के उच्च अधिकारियों के संरक्षण में बेतहाशा अवैध कार्य संचालित हो रहा है। जिसका ताजा उदाहरण सोमवार को निरीक्षण में पहुंचे अधिकारियों के समय में सभी चीजें व्यवस्थित नजर आई। यात्री भी कहने लगे कि रोज अधिकारी आए तो स्टेशन का नजारा ही कुछ और होगा। लेकिन उन्हें क्या पता कि रोज निरीक्षण करने से ऊपरी कमाई बंद हो जाएगी।

पार्किंग में नहीं दिखे पार्किंग के कोई भी लड़के? 

अवैध वसूली के लिए जब एक पत्रकार ने सीआई राजकुमार से मोबाइल के माध्यम से बात की तब उन्होंने कहा कि सब शिकायत आपके पास ही आता है, हमारे पास कोई नहीं आता। लेकिन सोमवार को सीआई राजकुमार के पास किसकी शिकायत पहुंच गई जो स्टेशन के मुख्य गेट में अवैध वसूली करने वाला एक भी पार्किंग का लड़का नजर नहीं आया, बल्कि आरपीएफ के कर्मचारी अपनी ड्यूटी कर रहे थे। अब क्या सीआई राजकुमार बता पाएंगे कि अन्य दिनों की अपेक्षा सोमवार को किसकी शिकायत पर अवैध वसूली करने वाले लड़कों को स्टेशन के मुख्य गेट से हटा दिया गया था, जबकि ठेकेदार को मुख्य गेट का भी ठेका मिला हुआ है।

बहरहाल रेलवे के अधिकारियों की मंशा भी साफ नजर आती है कि जब उच्च अधिकारी निरीक्षण में आए तो स्टेशन साफ सुथरा और नियम वाला नजर आता है और जैसे ही उच्च अधिकारी गए तो समझो फिर से वसूली वाला धंधा शुरू हो जाता है। जिससे यही प्रतीत होता है कि ऊपर से नीचे तक सभी का धंधा बदस्तूर जारी है। अब देखना यह है कि कार्रवाई होती है या अभयदान दिया जाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here