
जांजगीर चांपा। जिले के बिरगहनी गांव से होकर गुजरी रेलवे ट्रैक में मालगाड़ी के सामने कूदकर युवक ने आत्महत्या की है। मृतक की पहचान आनंद दास पिता गंगादास, निवासी बिरगहनी चौक के रूप में हुई है आत्महत्या का कारण अज्ञात है। जांच में जुटी आरपीएफ की टीम ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
मिली जानकारी अनुसार, ग्राम बिरगहनी से होकर गुजरी रेलवे ट्रैक में रविवार की दोपहर लगभग 3.30 बजे की घटना है जहाँ कानों में इयर बर्ड लगाकर युवक आनंद दास ने रेलवे ट्रैक में आ रही मालगाड़ी के सामने कूदकर आत्महत्या की है। मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक सिर के पीछे का आधा हिस्सा रेलवे ट्रैक में बिखर गया। स्थानीय लोगों ने घटना को देखा और चांपा आरपीएफ को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची आरपीएफ ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। फिलहाल आरपीएफ की टीम आत्महत्या के कारणों का पता लगाने जुटी हुई है।

