महाशिवरात्रि पर्व पर भव्य कांवर यात्रा के साथ जगह जगह प्रसाद वितरण…

0
121

वासु सोनी चांपा। परमपिता परमात्मा बाबा महाकाल का विशेष दिन महाशिवरात्रि का पर्व विश्व के कोने कोने में मनाया जाता है। भगवान भोलेनाथ की पूजा के लिए मनुष्य तन, मन, धन लगा देते है। चांपा नगर की बात करें तो पीथमपुर स्थित बाबा कलेश्वरनाथ में सुबह से ही भक्तों की भीड़ नजर आती है जो देर रात तक जारी रहती है। महाशिवरात्रि का पर्व बड़े ही धूम धाम से मनाया जाता है। वहीं कई भक्त नगर के कई स्थानों में प्रसाद वितरण करते है।

हटवाया सेवा समिति ने निकाली कांवर यात्रा…

हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी हटवारा सेवा समिति द्वारा भव्य रूप से कांवर यात्रा निकाली गई। जो सोनारिन घाट, सदर बाजार, सुभाष चौक, बेरियर चौक होते हुए पीथमपुर पहुंची। जहां कांवर यात्रा लेकर पहुंचे जल से देवाधिदेव महादेव का जलाभिषेक किया गया।

वार्ड 6 के पार्षद संजय सोनी ने बांटी खीर प्रसाद…

नगर के हनुमान धारा रोड में स्थित मंगल भवन के सामने महाशिवरात्रि पर्व के पावन अवसर पर वार्ड 6 के पार्षद संजय सोनी बाबा महाकाल से नगर में सुख शांति की प्रार्थना कर वार्डवासियों के सुखी जीवन को कामना की। वहीं सभी भक्तों के लिए खीर प्रसाद भी वितरण किया।

जनसहयोग से संचालित प्रसाद वितरण समिति ने किया खीर प्रसाद वितरण…

महाशिवरात्रि पर्व के पावन अवसर पर जनसहयोग से संचालित प्रसाद वितरण समिति ने रामबांधा तालाब के पास स्थित शिव पंचायत मंदिर के पास खीर प्रसाद का वितरण किया। जहां भक्त प्रसाद पाकर आनंदित दिखे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here