सोनारिन घाट के पास एक मकान में युवक की फांसी के फंदे से लटकी लाश… चांपा पुलिस जुटी जांच में..
वासु सोनी चांपा। लगातार घटनाओं के क्रम में रविवार की सुबह फिर एक मौत की सूचना मिली। मिली जानकारी के अनुसार हटवारा चौक स्थित सोनारिन घाट के एक मकान में युवक की फांसी के फंदे पर लटकी हुई लाश मिली। फांसी पर लटके युवक ने आत्महत्या की है या उसकी हत्या हुई है। ये जांच का विषय है। आसपास के नागरिकों ने 112 पर इसका सूचना दी जिस पर 112 में पहुंची पुलिस ने मकान को सील कर दिया है। डायल 112 के पहुंचने के पहले घर के लोगों के द्वारा फांसी पर लटके युवक के शव को नीचे उतार लिया था। फिलहाल चांपा पुलिस घटना की जांच में जुटी है।

