हटवारा सेवा समिति द्वारा भव्य कांवर यात्रा एवं भंडारे का आयोजन महाशिवरात्रि पर… हटवारा चौक से लेकर पीथमपुर तक निकाली जाएगी भव्य शोभायात्रा…

0
13

वासु सोनी चांपा। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी हटवारा सेवा समिति चांपा के सदस्यों द्वारा भव्य कांवर यात्रा सोनारिन घाट से लेकर पीथमपुर के बाबा कलेश्वरनाथ महादेव मंदिर तक निकली जाएगी। जिसके लिए यात्रा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। भव्य कांवर यात्रा सुबह 8 बजे पीथमपुर स्थित बाबा कलेश्वरनाथ मंदिर के लिए प्रस्थान करेगी। 15 दिन पहले से चल रही तैयारी अंतिम रूप ले चुकी है। रविवार की सुबह महाशिवरात्रि पर्व को लेकर हटवारा सेवा समिति के सभी सदस्य और नगर के भक्त कांवर यात्रा निकालकर गाजे बाजे के साथ पैदल कांवर लेकर राधा कृष्ण मंदिर, सदर बाजार, सुभाष चौक, बैरियर चौक होते हुए पीथमपुर स्थित बाबा कलेश्वरनाथ महादेव मंदिर पहुंचकर जलाभिषेक कर मनोकामना जल अर्पित करेंगे। हटवारा सेवा समिति के सभी सदस्यों द्वारा शनिवार रात्रि तक सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। साथ ही महाशिवरात्रि पर्व को लेकर भव्य भंडारे का भी आयोजन आयोजन किया जा रहा है। हटवाड़ा सेवा समिति सभी नगर वासियों को भंडारे में बाबा महाकाल का प्रसाद प्राप्त करने आग्रह किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here