
कोरबा। जिले के के ग्राम बेदरकोना में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ 25 वर्षीय युवक रामकृष्ण ने पहले खुद का गला रेता और फिर कुएं में छलांग लगा दी। फिलहाल गंभीर हालत में उसका इलाज मेडिकल कॉलेज अस्पताल में जारी है।
घटनाक्रम जो हैरान कर दे:
* आत्मघाती कदम: परिजनों के अनुसार, मंगलवार की सुबह युवक ने अचानक अपने गले पर चाकू चला दिया और भागकर कुएं में कूद गया।
*कुएं से निकलकर फिर भागा: ग्रामीणों ने उसे कुएं से बाहर निकाला, लेकिन वह वहां से भी भाग निकला। कड़ी मशक्कत के बाद उसे अस्पताल लाया गया।
*भूत-प्रेत का साया: युवक की रिश्तेदार सती कुर्रे का कहना है कि उसे अक्सर ‘ऊपरी हवा’ या भूत-प्रेत का डर सताता रहता है।
अस्पताल की पर्ची पर ‘खतरनाक’ खुलासा
इलाज के दौरान रामकृष्ण ने डॉक्टर (मैम) को संबोधित करते हुए एक नोट लिखा है, जिसने सबको चौंका दिया है। उसने लिखा “डॉक्टर मैम, जो लड़का मेरे साथ आया है, वही मेरी मौत का जिम्मेदार होगा… पुलिस को जरूर बता देना।” युवक ने नोट में अपने भाई पर भी अविश्वास जताया है। अब सवाल यह है कि क्या यह महज मानसिक भ्रम है या इसके पीछे कोई गहरी साजिश? पुलिस मामले की बारीकी से जांच कर रही है।

