
वासु सोनी चांपा। नगर पालिका परिषद चांपा के पूर्व और वर्तमान अधिकारियों ने देश का आठवां अजूबा तैयार किया है। जिसे चांपा नगर का गौरव पथ मार्ग कहा जाता है। ये विश्व का ऐसा पहला गौरव पथ है जिसे किसी विशेष ठेकेदार ने निर्माण किया है। जल्द ही शासन से ऐसे ठेकेदारों को पुरस्कृत करने अपील भी की जा सकती है।
आपको बता दें कि नगर और जिले के अधिकारियों के द्वारा चांपा नगर में ऐसा गौरव पथ मार्ग तैयार किया गया है। जो बीच बीच से टूटा हुआ है या यह भी कह सकते है कि अपने चहेते को लाभ पहुंचाने अधिकारियों और ठेकेदार ने ऐसा डिवाइडर तैयार किया है। अब ये डिवाइडर जानलेवा बन चुका है। इसकी जानकारी लेने नगर पालिका पहुंचने पर ना ही अधिकारियों को इसकी जानकारी है और ना ही नगरपालिका का कोई कर्मचारी इसकी जानकारी देना चाहता है। क्योंकि लाखों के लागत से बने डिवाइडर में कम से कम हजारों रुपए कमीशन मिल गया होगा? अब अगर इस डिवाइडर की पोल खुल गई तो कइयों पर कार्रवाई की गाज गिर सकती है। लेकिन सवाल यह उठता है कि आखिर जांच और कार्रवाई जिले के किस ईमानदार अधिकारी द्वारा की जाएगी।
बहरहाल मौत का गौरव पथ बनाकर नगर के अधिकारी कर्मचारी आराम की जिंदगी व्यतीत कर रहे है तो ठेकेदार की लालच और जगह जगह से टूटे डिवाइडर नगर सहित आसपास के लोगों के लिए मौत का कारण बन गया है।

