जिले के निष्क्रिय अधिकारी, क्यों नहीं करते कार्रवाई, जांच करने में भी फिसड्डी, अधिकारी नहीं दे पा रहे आम जनता को जवाब

0
11

जिले के निष्क्रिय अधिकारी, क्यों नहीं करते कार्रवाई, जांच करने में भी फिसड्डी, अधिकारी नहीं दे पा रहे आम जनता को जवाब

वासु सोनी चांपा। जिले सहित नगर में फोटोयुक्त समाचार छापने के बाद भी अधिकारियों के कान में जूं तक नहीं रेंग रहा है। इससे प्रतीत होता है कि भ्रष्ट अधिकारियों की जेब इतनी गर्म की जा चुकी होगी कि वे शासन के जगह और चीजों को भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ाने गुरेज नहीं कर रहे।

जब तक निविदा नहीं तब तक कोई भी कार्य पूरा नहीं होगा। कुछेक कार्य जो बिना निविदा के हो जाए उन्हें भी करवाने के लिए निविदा का सहारा लिया जा रहा। आखिर अधिकारी बिना निविदा काम कैसे करें? निविदा से मिलने वाली राशि या यह कहें कि कमिशन जब तक नहीं मिलेगा तब तक विकास कार्य सिर्फ कागजों में ही सीमित रहेगा। चांपा नगर की बात करें तो राजस्व अधिकारी सिर्फ हाथ पे हाथ धरे बैठे हैं। ना जनता को जवाब, ना शिकायत पर कार्रवाई, सिर्फ दिखावा? राजस्व अधिकारी कही कार्रवाई के लिए पहुंच भी गए तो तुरंत वापस और कुछ दिन में उस जगह पर पूर्ण रूप से कब्जा हो जा रहा?

जिले में निष्क्रिय अधिकारियों को फौज खड़ी हो चुकी है, जिन्हें समाचार से मिलने वाली जानकारी के बाद भी कार्रवाई करने की मंशा नजर नहीं आती। संभवतः जिले और नगर के अधिकारी चाहते है कि जिला और नगर पूर्ण रूप से कार्यविहीन हो जाए। उन्हें सिर्फ वेतन मिलती रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here