पूरे देश में नहीं, जांजगीर चांपा जिले के जैसे अधिकारी कर्मचारी? जानकारी मिलने के बाद भी कार्रवाई में फिसड्डी?

0
19

पूरे देश में नहीं, जांजगीर चांपा जिले के जैसे अधिकारी कर्मचारी? जानकारी मिलने के बाद भी कार्रवाई में फिसड्डी?

वासु सोनी चांपा। लगातार सोशल मीडिया के माध्यम से जिले सहित नगर के कई जनहित मुद्दों का प्रकाशन कर उनके व्हाट्सएप नंबर पर भेजने के बाद और अन्य ग्रुप में सार्वजनिक करने के बाद भी जांजगीर चांपा जिले के अधिकारियों के कान में जूं नहीं रेंग रही, तो ऐसे अधिकारियो की जरूरत पूरे देश को है?

आपको बता दें कि जिले सहित चांपा नगर में जन हितैषी मुद्दों पर स्थानीय समाचार पत्र, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और वेब न्यूज में लगातार समाचार का प्रकाशन किया जा रहा है लेकिन भ्रष्टाचार को और अधिक बढ़ावा देने अधिकारी कर्मचारियों ने अपनी मांस बना ली है। जिले सहित नगर के अधिकारी कर्मचारी सिर्फ शासन की नई आई योजना को पलीता पहनाने लगे रहते है। लेकिन जो काम चला रहे है उनमें सिर्फ जो काम अच्छे चल रहे है सिर्फ उनका ही जायजा लेने पहुंचते है वहीं अन्य खराब कार्यों को लेकर जिले के कलेक्टर को भ्रमित कर भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया जा रहा है। जिले में शायद ही कोई ईमानदार अधिकारी हो जो अधिकारी और कर्मचारी पर लगाम लगा सके। समाचार अधिकारियों के मोबाइल में भेजने के बाद भी कार्रवाई करने के बजाय जेब भरने की ओर ज्यादा ध्यान दिया जा रहा होगा ऐसा नगर की जनता को प्रतीत होता है।

रास्ता किसका… खबर पर कोई संज्ञान नहीं?

रविवार को वेब न्यूज में “कलेक्टर साहब रास्ता आखिर किसके कब्जे में छात्रावास या स्कूल या शादी भवन के…क्या शादी भवन में आने वाले शराबी लोगों की बोतल स्कूल प्रबंधन साफ कर रहा?” नामक शीर्षक से प्रकाशित किया गया। जिस पर शायद ही संज्ञान लिया गया होगा ओर ना ही नगर के रासे अधिकारी इस पर आगे भी को ध्यान दे पाएंगे? हालांकि नगर में अवैध कब्जे को लेकर कोई भी अधिकारी कर्मचारी कुछ भी बोलने या कहने से बचते रहते है? किसी विषय के बारे में जानकारी लेने जाए तो सिर्फ आवेदन लगाने को समझाइश देते नजर आते है। सभी अधिकारियों को व्यक्तिगत रूप से समाचार भेजे जाने के बाद भी कार्रवाई ना करना और उसकी कोई जानकारी नहीं दिया जाना भ्रष्टाचार का उदाहरण माना जा सकता है।

फिलहाल जिले और नगर के अधिकारी इस विषय पर कोई ध्यान देते है या इस मामले पर भी पर्दा डाल दिया जाएगा, यह देखने वाली बात होगी?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here