
वासु सोनी चांपा। नगर में कब्जे की बाढ़ ऐसी आ गई है जो पूरे जिले सहित नगर की शासकीय भूमि को निगल गई है। जबकि इसके लिए राजस्व विभाग के बड़े से बड़े अधिकारी जिले सहित नगर में काम कर रहे है लेकिन कब्जा हटाने के बजाय शायद कब्जा दिलवाने में जिले और नगर के राजस्व अधिकारी कुछ ज्यादा ही रुचि लेते नजर आ रहे है।
नगर की शासकीय भूमि की जानकारी शायद जिले सहित नगर के अधिकारियों को नहीं है। एसडीएम कार्यालय में हनुमान धारा के समीप कितनी शासकीय भूमि है उसके लिए नगर के पत्रकार ने आवेदन भी प्रस्तुत किया है लेकिन अधिकारियों द्वारा कोई उचित जवाब नहीं दिया जा रहा है। अब नगर के शासकीय भूमि की जानकारी के लिए देश के प्रथम नागरिक राष्ट्रपति कार्यालय सहित प्रधानमंत्री कार्यालय में आवेदन लगाने की तैयारी चल रही है।
वहीं दूसरी ओर हनुमान धारा रोड में स्थित आत्मानंद स्कूल परिसर में संचालित स्कूल सहित छात्रावास के लिए रास्ता है। जहां स्कूल के बगल संचालित शादी भवन ने अपना टेंट लगा उसका उपयोग शुरू कर दिया है। जिले सहित नगर के अधिकारियों को शायद जानकारी हो उसके बाद भी जानकारी मिलने के बाद भी कोई कार्रवाई शायद हो पाए। कुछ दिनों के बाद कब्जा की कड़ी में यह रास्ता भी शादी घर में सम्मिलित हो जाएगा।
चांपा स्थित आत्मानंद स्कूल के शिक्षक बैठे है चुप…
आत्मानंद स्कूल में रोजाना शिक्षक पहुंचते है लेकिन उन्हें जानकारी होने बाद भी वे चुप बैठ हुए है। अब शासकीय स्कूल की संपत्ति से स्कूल के शिक्षकों का कोई लेना देना नहीं है। शासकीय स्कूल प्रबंधन द्वारा कोई कार्रवाई नहीं करना समझ से परे है। शायद आत्मानंद स्कूल के शिक्षकों को कब्जे का इंतजार है।
छात्रावास के रास्ते का उपयोग शराब की बोतल के साथ…
चांपा स्थित आत्मानंद स्कूल एवं छात्रावास के लिए बने रास्ते का पूरा उपयोग शादी भवन संचालक द्वारा किया जा रहा है। साथ ही कोई कार्यक्रम होने के बाद स्कूल परिसर में शराब की बोतल आसानी से देखी जा सकती है। जिसे साफ करने का जिम्मा भी शायद आत्मानंद स्कूल प्रबंधन का है। अब कब्जे के बाद ऐसा होना सामान्य बात है। इसे हटा पाने या बंद कर पाने शायद शासन प्रशासन के पसीने छूट जाए।
बहरहाल इस विषय पर कार्रवाई का इंतजार नगर की जनता को जरूर रहेगा। जिले के कलेक्टर शिक्षा पर ध्यान दे रहे है या नहीं ये तो जनता जानती ही है अब स्कूल की शासकीय संपत्ति को बचा पाने कार्रवाई होगी या जेब गर्म ये देखने वाली बात होगी?

