जय श्री राम के उद्घोष से गूंजेगा चांपा नगर… बाइक रैली, शोभायात्रा, दीपदान, महाआरती समेत अनेक आयोजन…

0
24

वासु सोनी चांपा। पावन पर्व रामनवमी के अवसर पर सर्व हिंदू समाज चांपा द्वारा भव्य बाइक रैली का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन में नगर के सभी हिंदू भाइयों को सादर आमंत्रित किया गया है। जानकारी के अनुसार बाइक रैली 27 मार्च को दोपहर 1:30 बजे पलटन बाबा मंदिर स्टेशन से प्रारंभ होगी। रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए बरपाली चौक, लायंस चौक, हमर चांपा चौक, थाना चौक, सुभाष चौक, डोंगा घाट चौक एवं सदर बाजार से गुजरते हुए परशुराम चौक में समापन होगी। आयोजकों ने अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है। रैली के दौरान श्रद्धालु भगवान श्रीराम के जयघोष के साथ नगर में धार्मिक उत्साह का वातावरण निर्मित करेंगे।

नगर में श्री रामनवमी पर शोभायात्रा रहेगा मुख्य आकर्षण…

श्री रामनवमी के पावन अवसर पर भव्य महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। नगर में भव्य शोभायात्रा शाम 4 बजे निकाली जाएगी। जो रेलवे टैक्सी स्टैंड, बरपाली चौक, थाना चौक, सुभाष चौक, सदर बाजार और कदम चौक होते हुए नगर भ्रमण कर पुनः परशुराम चौक होते हुए मेला मैदान, परशुराम चौक पहुंचेगी।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से शाम 5 बजे जागरण (भजन संध्या), शाम 6 बजे से दीपदान, शाम 7 बजे से महाआरती का आयोजन किया जाएगा। महिलाओं के लिए अलग एवं विशेष बैठने की व्यवस्था भी की गई है। महोत्सव में विशेष आकर्षण के रूप में जीवंत धार्मिक झांकियां, बाहुबली बजरंगबली (रौद्र रूप), भोलेनाथ (रौद्र रूप), नवमुखी काली माता, राम दरबार, अयोध्या की रामलीला सहित अनेक आकर्षक झांकियां शामिल रहेंगी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here