स्वर्ण पदक के साथ एक बार फिर से लहराया हल्क फिटनेस क्लब का परचम, जिले का अग्रणी फिटनेस संस्थान हल्क फिटनेस क्लब…

0
77

जांजगीर चांपा। छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत कंपनी की ओर से मड़वा प्लांट में अंतर्राष्ट्रीय पावर लिफ्टिंग बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। हल्क फिटनेस क्लब के दमदार प्लेयर समीर शुक्ला ने अंतरराष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग में स्वर्ण पदक और बॉडीबिल्डिंग में कांस्य पदक जीतकर छत्तीसगढ़ राज्य और जांजगीर चांपा जिला का नाम रोशन किए है और अंतर्राष्टीय पावरलिफ्टिंग कॉम्पीटिशन के लिए उनका चयन भी हुआ है । हल्क फिटनेस क्लब के छात्र द्वारा हाल ही मे श्रीलंका में आयोजित वर्ल्ड चैंपियनशिप मुक़ाबले में छत्तीसगढ़ की टीम ने रिकॉर्ड 5 मेडल जीत कर भारतवर्ष में छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया और विश्व में भारत का मान बढ़ाया है l जीत कर आने पर शानू रॉय और सूर्यभान कुमार को भी छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत कंपनी ने सम्मानित किया ।

जिले का सबसे बेस्ट फिटनेस सेंटर हल्क

हल्क फिटनेस क्लब के कोच कैलाश वर्मा एवं किशन वर्मा के मार्गदर्शन में जांजगीर-चांपा हल्क फिटनेस क्लब के सदस्य मैंस एवं विमेंस मॉडलिंग, पावर लिफ्टिंग, वेट लिफ्टिंग, फिटनेस मॉडलिंग, बॉडीबिल्डिंग जैसे अन्य कई प्रतिस्पर्धाओं में निरंतर अपने कदम आगे बढ़ाते जा रहे हैं तथा जिले का नाम रोशन कर रहे हैं। हल्क फिटनेस क्लब परिवार आगे भी ऐसे कई नए प्रतिभागियों को तैयार करने में निरंतर कार्यशील हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here