बिजली विभाग की मनमानी चरम पर…शिकायत आवेदन का निराकरण क्या उच्च अधिकारी करेंगे?

0
31

बिजली विभाग की मनमानी चरम पर…शिकायत आवेदन का निराकरण क्या उच्च अधिकारी करेंगे?

वासु सोनी चांपा। नगर में बिजली विभाग की कुंभकर्णीय नींद से लोग परेशान है। नगर के अनेक स्थानों में बिजली के तार सहित कई मामलों में शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की जा रही। शिकायत आवेदन सिर्फ कार्यालय की धूल खा रही है। नगरवासी ने बताया कि पुत्री शाला के समीप बिजली तार संबंधित समस्या कई महीनों से बनी हुई है लेकिन बिजली विभाग द्वारा कोई भी उचित कार्रवाई नहीं की जा रही है बल्कि बिजली विभाग नगर के आयोजन पर बाज की तरह निगाहे जमाए बैठे रहते है। नगर में बिजली को समस्या वर्षों से जारी है लेकिन समस्या का निराकरण करने के बजाय बिजली विभाग के आला अधिकारी कार्यालय में बैठे रहना ज्यादा पसंद करते है।

शिकायत पर क्यों नहीं हो रही कार्रवाई

बिजली विभाग को जब जानकारी मिले तभी अधिकारी कुंभकर्णीय नींद से जागते हुए जांच करने को बात करते है लेकिन नगर की व्याप्त बिजली समस्या का शिकायत देने के बाद भी निराकरण नहीं हो पाना विभाग के अधिकारी कर्मचारी की लापरवाही दर्शाता है।

फिलहाल अधिकारी कर्मचारी शिकायत द्वारा शिकायत आवेदन पर त्वरित कार्रवाई कर पाते है या नहीं ये देखने वाली बात होगी या फिर सिर्फ मलाईदार जगहों पर ही कार्रवाई की टीम पहुंचेगी?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here