ठंड ने दिखाया अपना रूप, सिम्स पहुचने के पहले बुजुर्ग की मौत

0
335

बिलासपुर। ठंड ने अपने प्रकोप दिखाना शुरू कर दिया है। शीत लहर की चपेट में पूरा शहर आ गया है। रात का तापमान मानो किसी ना किसी की जान लेकर रहेगा। वही जिले में ठंड से एक बुजुर्ग की मौत हो गई है। राहगीरों ने उसे अस्पताल ले जाने के प्रयास किया लेकिन रास्ते मे ही उसकी मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार रविवार की रात रतनपुर बाइपास रोड पर एक बुजुर्ग खुले आसमान के नीचे ठंड से कांप रहा रहा था। बुजुर्ग को इस हालत में देखते हुए राहगीरों ने उसे इलाज के लिए रतनपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां, उसकी गंभीर हालत को देखते हुए CIMS रेफर कर दिया गया, लेकिन CIMS पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया।  CIMS ने इस घटना की जानकारी पुलिस चौकी को दी थी। पुलिस ने रतनपुर थाने से संपर्क कर बुजुर्ग की जानकारी जुटाई, लेकिन बुजुर्ग की पहचान नहीं हो पाई है। इसके चलते CIMS चौकी पुलिस ने शव को मोर्चुरी में रखवा दिया है। मंगलवार को उसका पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। डॉक्टरों का कहना है कि PM रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का स्पष्ट कारण पता चल सकेगा। बता दें कि, बिलासपुर में सबसे कम न्यूनतम तापमान पिछले साल 20 दिसंबर को 7.8 रिकार्ड किया गया था। इस साल अभी ही 7 डिग्री तक पहुंच गया है। पेंड्रारोड में 21 दिसंबर 2020 को पारा 7.8 तक गिरा था। यह महीने का सबसे कम तापमान था। इस साल पेंड्रा में न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री पहुंच गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here