बाबा श्याम के दरबार स्थानीय लोगों की दबंगई, भक्तों से कहते है हम स्थानीय लोग है आगे बढ़ो, सुरक्षाकर्मी भी देते है संरक्षण… खाटूश्यामजी प्रबंधन समिति को नहीं जानकारी…

0
25

वासु सोनी खाटूश्याम। श्री खाटू श्याम मंदिर में मंदिर के ठीक सामने आरती के समय दिन मंगलवार 05 मई 2026 की सुबह 7 बजकर 20 मिनट पर स्थानीय लोगों की दादागिरी देखने को मिल जाती है। सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मी सहित लोकल लोगों द्वारा दर्शन के लिए आए भक्तों को कॉलर खींचकर और अभद्र भाषा का उपयोग कर आगे जाने के लिए कहा जाता हैं। जिसे लेकर भक्तों में आक्रोश पनप जा रहा है। कहीं ऐसा ना हो कि मंदिर प्रबंधन समिति के द्वारा की गई ऐसी व्यवस्था से निकट भविष्य में मंदिर की साख को खतरा हो।

स्थानीय लोगों की दादागिरी खुलेआम…

श्री खाटूश्याम मंदिर परिसर में भगवान के सामने स्थानीय लोगों की दादागिरी चरम पर है। उनका मानना है कि स्थानीय लोगों को वजह से ही श्री खाटूश्याम मंदिर आगे बढ़ रहा है, जिसके कारण वे लोग बाहर से आए हुए लोगों के कॉलर खींचकर उन्हें परिसर से भगा देते है। वही परिसर में उपस्थित सुरक्षाकर्मी द्वारा भी यही कहा जाता है कि स्थानीय लोग है आप लोग बाहर जाओ। जिससे यह साफ प्रतीत होता है कि श्री खाटू श्याम धाम में बाहर से आने वाले भक्तों के साथ सुरक्षाकर्मी के साथ मिलकर स्थानीय लोग दादागिरी कर भक्तों की आस्था को ठेस पहुंचाने का काम कर रहे है?

भक्तों को नीचा दिखाने पूरा प्रयास…

एक भक्त ने बताया कि यहां आए दिन ऐसा होता रहता है लेकिन भक्त बाबा श्याम के दर्शन कर वापस अपने घर चले जाते है। जिसके कारण उनके पास पर्याप्त समय नहीं होने का फायदा स्थानीय ऐसे लोगों को बहुत ज्यादा मिलता है। वहीं बाबा श्याम के दरबार में ऐसा सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर ऐसा मामला आए दिन देखने को मिल जाता है बावजूद श्री खाटूश्यामजी मंदिर प्रबंधन के पदाधिकारी, प्रशासन और पुलिस व्यवस्था की आड़ में खुलेआम भक्तों को नीचा दिखाने की कोशिश करते रहते है।

सीसीटीवी फुटेज से डिलीट कर सकते है वीडियो? 

वहीं भक्त ने यह भी मंशा जताई है कि इन सब मामलों में सीसीटीवी फुटेज डिलीट भी किया जा सकता है। चूंकि भक्त बाहर से आते है और समय की कमी के कारण चुपचाप बिना किसी को कुछ कहे चले जाते है। वही कई भक्त यह भी कहते है कि बाबा श्याम इसका हिसाब जरूर करेंगे।

फिलहाल ऐसा कहा जाता है कि वक्त की लाठी में आवाज नहीं होती। लोग दूर जगहों से बाबा श्याम से अपनी अर्जी लगाने आते है लेकिन ऐसी व्यवस्था से अब लोग दूरियां बनानी शुरू कर चुके हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here