बिरगहनी रोड के कनाई में हुए एक्सीडेंट में फिर एक की मौत? मौत की कीमत क्या होगी? कितने में सेट होगा मामला? गाड़ी की दस्तावेज पूरी है तो जान की कीमत क्या होगी?

0
71

जांजगीर-चांपा। आज दोपहर 2 बजे नेशनल हाईवे-49 स्थित कनाई चौक में हुए एक भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल बन गया।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरु की। पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल जांजगीर भेजा गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि NH-49 पर भारी वाहनों की तेज रफ्तार लगातार दुर्घटनाओं का कारण बन रही है। कनाई चौक पहले से ही दुर्घटना संभावित क्षेत्र बना हुआ है, जहां आए दिन हादसे होते रहते हैं। इस घटना के बाद ग्रामीणों में भय और नाराजगी दोनों देखने को मिल रही है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से कनाई चौक पर स्पीड ब्रेकर लगाने, ट्रैफिक संकेतक स्थापित करने और नियमित पुलिस निगरानी की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की दर्दनाक घटनाओं को रोका जा सके।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक पिसौद की ओर जा रहा था, तभी कनाई चौक के पास हाइवा वाहन क्रमांक CG 12 BR 6591 ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here