नगर पालिका परिषद चांपा अध्यक्ष ने बिना सुरक्षा कटवाया जमीन के सामने का पेड़… पेड़ के रोड पर गिरने से कार हुआ क्षतिग्रस्त… कोई जनहानि नहीं… जनता पूछ रही क्या कार्रवाई होगी?

0
104

वासु सोनी चांपा। नगर पालिका परिषद चांपा के अध्यक्ष प्रदीप नामदेव जमीन के सामने मुख्य मार्ग पर स्थित एक भारी भरकम वृक्ष को कटवाए जाने के दरमियान वृक्ष के टूटकर गिर जाने के कारण डिवाइडर में लगी रेलिंग टूट गई, वहीं इस घटना में आवागमन कर रहे फोर व्हीलर कार पेड़ के चपेट में आ गई। जिससे मौके पर गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई है। हालांकि कोई जनहानि की सूचना नहीं मिली। लेकिन बिना पुख्ता सुरक्षा के ऐसा क्यों किया गया? क्या इसकी सूचना पालिका के अधिकारी, एसडीएम कार्यालय चांपा के अधिकारी कर्मचारी, वन विभाग चांपा के अधिकारी कर्मचारी, कलेक्टर कार्यालय के संबंधित अधिकारी कर्मचारी, पुलिस विभाग के अधिकारी कर्मचारी, यातायात विभाग के अधिकारी कर्मचारी को दी गई थी या बिना जानकारी और सूचना के ही पेड़ काट दिया गया।

आपको बता दें कि संजय नगर मुख्य मार्ग के पास नगर पालिका अध्यक्ष प्रदीप नामदेव का पुराना मकान था जिसे तोड़कर जमीन में कंस्ट्रक्शन शुरू करने की तैयारी चल रही है, उनके जमीन के सामने एक पुराना पेड़ था, जिसे काटा जा रहा था।
पेड़ को काटे जाने की अनुमति किससे लिया गया है यह तो नहीं बताया गया लेकिन सुरक्षा व्यवस्था का ध्यान भी नहीं रखा गया था। वही नगर पालिका अध्यक्ष प्रदीप नामदेव की उपस्थिति में पेड़ काटा जा रहा था जहां पेड़ के टूटकर गिरने से कार क्षतिग्रस्त हो गया। इस घोर लापरवाही से बहुत बड़ी दुर्घटना होते-होते बच गई। दोपहर के दरमियान इस बड़े बड़े पेड़ को टुकड़े में काटने की बजाय सीधा उसके मूल रूप से काटने के लिए पेड़ पर रस्सी भी बांधा था ताकि उसकी दिशा बदली जा सके, लेकिन वृक्ष के भारी भरकम होने की वजह से वह सड़क के बीचों बीच सीधे गिर गया। जिससे उक्त पेड़ की चपेट में एक फोर व्हीलर कार आ गया। मौके पर राहगीरो में भारी अफरा तफरी मच गई। इस घटना से कोई जनहानि नहीं हुई किंतु लापरवाही से काटे गए पेड़ से मुख्य मार्ग की रेलिंग डिवाइडर टूट गई है।
बहरहाल इस घटना में जिला प्रशासन, पुलिस विभाग, यातायात विभाग, वन विभाग, राजस्व विभाग किस प्रकार की कार्रवाई करते है यह देखने वाली बात होगी?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here