चांपा स्टेशन में सिर्फ दिखावा, ठेकेदार कहते है रुपए दो, नहीं तो काम बंद, ठेकेदार सफाई के लिए लगे मजदूरों को नहीं दे रहे आईडी कार्ड, ड्रेस सहित अन्य संसाधन? चांपा स्टेशन के स्वास्थ्य/सफाई निरीक्षक को सिर्फ वेतन से सरोकार?

0
45


वासु सोनी चांपा। नगर के एकमात्र स्टेशन में ठेकेदार सफाई कर्मचारियों को कोई सुविधा नहीं दे पा रहा है तो वहीं रेलवे के स्वास्थ्य और सफाई अधिकारी बंद नजरों से साफ सफाई का मजा ले रहे है।
आपको बता दें कि रेलवे महाप्रबंधक के निरीक्षण की जानकारी की बात सामने आते ही चांपा रेलवे स्टेशन के अधिकारी कर्मचारी लगातार सुधार कार्य में लगे हुए है लेकिन साफ सफाई को लेकर किसी की जिम्मेदारी नजर नहीं आती।
बीते 16 जून की रात लगभग 11 बिना ड्रेस में साफ सफाई कर रहे कर्मचारी सिर्फ डिब्बे का कचरा हटाते नजर आए। जिससे यह महसूस हुआ कि उन्हें या तो जमीन पर गिरे कचरे को हटाने नहीं कहा गया या सिर्फ डिब्बे का कचरा हटाने की जिम्मेदारी दी गई होगी? अब सवाल यह उठता है कि कचरा उठाने के लिए किसे कैसी जिम्मेदारी दी गई है यह भी बताने रेलवे का कोई अधिकारी कर्मचारी उपलब्ध नहीं रहते।
ठेकेदार को नहीं सरोकार, साफ सफाई के लिए आइकार्ड और ड्रेस नहीं दे पा रहे
रेलवे के चांपा स्टेशन में साफ सफाई के लिए ठेकेदार काम करवा रहे है लेकिन उनके द्वारा स्टेशन में नियुक्त मजदूरों को बिना ड्रेस के काम कराया जा रहा है और ना ही उन्हें आईडी कार्ड दिया गया है। जिसके चलते कभी भी मजदूरों को रेलवे के नियमों के चलते अपनी जेब से राशि निकालनी पड़ सकती है। वही रेलवे के साफ सफाई और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कर्मचारी ठेकेदार पर कुछ ज्यादा ही मेहरबानी करते नजर आ रहे है।
बहरहाल बिलासपुर रेलवे जोन के अधिकारी कर्मचारी कभी कभार जांच में पहुंचते है जिसका फायदा स्थानीय अधिकारी और कर्मचारियों को मिल रहा है। अब देखना यह है कि कार्रवाई किस पर और कब होगी?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here