
वासु सोनी चांपा। नगर के पर्यटन स्थल हनुमान धारा में भू माफिया द्वारा करोड़ो के शासकीय भूमि को कब्जा किया जा रहा है जिसकी जानकारी लेने जिले तो क्या नगर के अधिकारी कर्मचारी नहीं पहुंच पा रहे है लेकिन नगर के किसी कार्यक्रम में सम्मिलित होने आ रहे प्रदेश के मुख्यमंत्री की खातिरदारी में प्रोटोकॉल के तहत कोई भी कमी नहीं होनी चाहिए, नहीं तो नौकरी भी जा सकती है?
आपको बता दे कि 29 जून को संभावित रूप से छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय किसी कार्यक्रम में सम्मिलित होने चांपा पहुंच सकते है। जिसकी तैयारियों का जायजा लेने कलेक्टर, एसपी सहित तमाम आला अधिकारियों की टीम चांपा में निरीक्षण के लिए पहुंची है लेकिन हनुमान धारा के शासकीय भूमि पर कब्जा की बात समाचार में प्रकाशित होने की जानकारी मिलने के बाद भी किसी अधिकारी कर्मचारी के पास कोई समय नहीं है? चांपा नगर के भू माफिया हनुमान धारा में लगातार करोड़ों की शासकीय भूमि को कब्जे में ले चुके है वही पटवारी, तहसीलदार, एसडीएम द्वारा कोई उचित कार्रवाई नहीं करने की वजह से कुछ दिनों बाद हनुमान धारा पर्यटन स्थल की करोड़ों की भूमि भू माफिया के कब्जे में चली जाएगी? वही नगर की जनता यही सोच रही है कि नगर के अधिकारी कर्मचारी कुछ कार्रवाई करेंगे लेकिन उन्हें क्या पता कि रिश्वत और भ्रष्टाचार की किताब के कारण शासकीय भूमि की बलि चढ़ने वाले है। जिले के कलेक्टर और संबंधित अधिकारी चांपा नगर पहुंचते तो है लेकिन भू माफिया के कब्जे से शासकीय जमीन छुड़ाने शायद राज्य के मुख्यमंत्री को स्वयं आना पड़ेगा? अब देखना यह है कि मुख्यमंत्री के आने के पर नगर की जनता मुख्यमंत्री से मिलकर हनुमान धारा के शासकीय जमीन का मुद्दा उठा पाते है या नगर और जिले के अधिकारी मुख्यमंत्री से मिलने ही नहीं देंगे?
बहरहाल मुख्यमंत्री के आने की जानकारी से चांपा नगर में किसे कहां से हटाना है और कहां क्या जोड़ना है उसकी तैयारी शुरू हो चुकी है?

