
वासु सोनी चांपा। नगर का एकमात्र हनुमान धारा जहां करोड़ों की शासकीय भूमि मामला ठंडे बस्ते में चला गया है, जिस पर ना जांच हो रही और ना ही कार्रवाई हो रही? पटवारी, तहसीलदार और एसडीएम सिर्फ हाथ पर हाथ धरे मामले का मजा लेने के मूड में नजर आ रहे है? ऐसा प्रतीत हो रहा कि जब तक भूमाफिया हनुमान धारा के पूरे शासकीय भूमि को कब्जा ना कर ले तब तक ना जांच होगी और ना कार्रवाई होगी?
आपको बता दे कि हनुमान धारा में करोड़ों की शासकीय भूमि का वारा न्यारा किया जा रहा है। जिसकी जानकारी जिले के कलेक्टर, संबंधित अधिकारी कर्मचारी, नगर के एसडीएम पवन कोसमा, तहसीलदार प्रशांत पटेल, पटवारी सुधेश शांडिल्य समेत तमाम अधिकारी और कर्मचारी को भी जानकारी है उसके बाद भी करोड़ों की शासकीय भूमि को लेकर कार्रवाई ना हो आपराधिक सन्देह को जन्म दे रहा है।
भूमाफिया धीरे धीरे हनुमान धारा की करोड़ों की शासकीय भूमि को अपने कब्जे में ले चुके है जिसे नगर के अधिकारी और कर्मचारी सिर्फ देखने पहुंचते है, लेकिन कार्रवाई ना कर पाना किसी बड़े गफलत की ओर इशारा कर रहे है? हालांकि हनुमान धारा में भूमाफिया शासकीय भूमि सहित अन्य निजी भूमि को भी कब्जे में लेकर रास्ता बना दिया गया है? जिसकी जानकारी संबंधित भूमि स्वामी को नहीं होने का पूरा फायदा मिल रहा है?
बहरहाल चांपा नगर के राजस्व विभाग के अधिकारी और कर्मचारी हनुमान धारा की करोड़ों की शासकीय भूमि को भूमाफिया को सुपुर्द करने की मंशा बना चुके है? अब देखना यह है कि करोड़ो की शासकीय भूमि को जिले और नगर के अधिकारी बचा पाएंगे या करोड़ों की शासकीय भूमि भूमाफिया की भेंट चढ़ जाएगी?

