हनुमान धारा पर्यटन स्थल के पास कितनी शासकीय भूमि भूमाफिया के कब्जे में, चांपा नगर के अधिकारी सिर्फ ले रहे मजे.. करोड़ों की शासकीय भूमि कब्जा होने के बाद नगर के अधिकारी कर सकते है औपचारिक कार्रवाई…

0
11

वासु सोनी चांपा। हनुमान धारा पर्यटन स्थल के समीप निजी भूमि में अवैध प्लाटिंग कर भूमि बेचा गया है जिसकी जानकारी नगर के सभी अधिकारी कर्मचारी सहित तमाम जनता को है, वही निजी भूमि से लगे करोड़ो की शासकीय भूमि को भूमाफिया द्वारा पूर्ण रूप से कब्जा कर लिया गया है, जिसकी जानकारी नगर के अनुविभागीय अधिकारी पवन कोसमा, तहसीलदार प्रशांत पटेल, पटवारी सुधेश शांडिल्य सहित तमाम कर्मचारियों को है उसके बाद भी भूमाफिया के कब्जे से करोड़ों की शासकीय भूमि को बचाने की कोशिश भी नहीं की जा रही है, सोशल मीडिया में लगातार समाचार प्रकाशन के बाद भी नगर के अधिकारी आँख मूंद कर बैठे हुए है, जिसे देखते हुए नगर की जनता नगर के अधिकारी और कर्मचारियों पर रिश्वत/कमीशन लेन देन का आरोप लगा रहे है? हनुमान धारा के करोड़ों के शासकीय भूमि पर कब्जा करने की शिकायत के बाद भी अधिकारी कर्मचारी कार्रवाई नहीं कर पा रहे है? वहीं राजस्व विभाग के अधिकारी कर्मचारी मौका मुआयना भी कर चुके है उसके बाद भी कार्रवाई नहीं हो पाना संदेह को नहीं बल्कि सच्चाई को बयां करती नजर आ रही है?

वही जांजगीर चांपा जिले के उच्च अधिकारी भी इस मामले में अंजान बने बैठे हुए है, हनुमान धारा शासकीय भूमि कब्जा मामले में सोशल मीडिया में लगातार समाचार प्रकाशित होने के बाद भी कार्रवाई ना कर पाना, भूमाफिया के साथ सांठ गांठ को प्रदर्शित कर रहे है? सम्भवतः जांजगीर चांपा जिले और नगर के अधिकारी कर्मचारी सम्मिलित रूप से चांपा नगर के भूमाफिया को बड़ा फायदा पहुंचाने की कोशिश कर रहे है? जिसमें हनुमान धारा में स्थित करोड़ों की शासकीय भूमि शामिल है?

बहरहाल हनुमान धारा में स्थित करोड़ों की शासकीय भूमि को भूमाफिया द्वारा पूर्ण रूप से कब्जा कर लेने के बाद ही जिला और नगर प्रशासन जागेगी, ऐसा चांपा नगर में चर्चा का विषय बना हुआ है? वही कार्रवाई होगी या जेब गर्म ये देखने वाली बात होगी?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here