एलीगेंट पब्लिक स्कूल, बिर्रा रोड, चांपा में कराटे प्रशिक्षण का शुभारंभ

0
3

चांपा। विद्यार्थियों की सुरक्षा, आत्मरक्षा एवं सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए एलीगेंट पब्लिक स्कूल, बिर्रा रोड, चांपा में कराटे प्रशिक्षण कक्षाओं का शुभारंभ किया गया। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों को शारीरिक रूप से सशक्त बनाने के साथ-साथ उनमें अनुशासन, आत्मविश्वास एवं नेतृत्व क्षमता का विकास करना है।

कराटे प्रशिक्षण स्पोर्ट्स टीचर एवं राष्ट्रीय कोच आर. के. वर्मा के कुशल मार्गदर्शन में संचालित किया जाएगा। श्री वर्मा AIKF (All India Karate Federation) के सदस्य हैं, जो भारत सरकार एवं इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन द्वारा मान्यता प्राप्त संस्था है। उनके अनुभव से विद्यार्थियों को उच्च गुणवत्ता का प्रशिक्षण प्राप्त होगा।

इस अवसर पर विद्यार्थियों ने कराटे की विभिन्न तकनीकों का अभ्यास किया और आत्मरक्षा के महत्व को समझा। विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि वर्तमान समय में कराटे प्रत्येक छात्र-छात्रा के लिए अत्यंत आवश्यक है। यह केवल आत्मरक्षा की कला नहीं, बल्कि अनुशासन, धैर्य, एकाग्रता, साहस, मानसिक मजबूती, शारीरिक फिटनेस एवं आत्मविश्वास विकसित करने का प्रभावी माध्यम है। नियमित अभ्यास से बच्चे विपरीत परिस्थितियों में भी स्वयं की रक्षा करने तथा सही निर्णय लेने में सक्षम बनते हैं।

विद्यालय की प्राचार्या ने कहा कि एलीगेंट पब्लिक स्कूल, चांपा शिक्षा के साथ-साथ खेल एवं व्यक्तित्व विकास को भी समान महत्व देता है। कराटे प्रशिक्षण विद्यार्थियों के उज्ज्वल एवं सुरक्षित भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here