क्या हनुमान धारा मामले में नगर के राजस्व अधिकारी कर्मचारी कर रहे भूमाफियाओं से ढाबों में डील? : सूत्र  बिना कार्रवाई तहसीलदार प्रशांत पटेल का हुआ तबादला, क्या नए तहसीलदार मरावी कर पाएंगे कार्रवाई, 

0
19

वासु सोनी चांपा। नगर के सबसे चर्चित हनुमान धारा शासकीय भूमि कब्जा मामले में नगर के अधिकारी कर्मचारी सहित अब जिले के अधिकारी कर्मचारियों के हाथ पांव फूलने लगे हैं?

आपको बता दें कि हनुमान धारा पर्यटन स्थल के आसपास स्थित करोड़ों की शासकीय भूमि मामले में अब जिले में सभी उच्च अधिकारियों के हाथ पांव फूलने शुरू हो चुके है? सम्भवतः शासकीय भूमि को बचाने जिले के कलेक्टर सहित नगर के उच्च अधिकारी कर्मचारी ध्यान देने के मुड़ में नजर नहीं आ रहे है।

वहीं विश्वस्त सूत्रों ने बताया कि आजकल नगर के राजस्व अधिकारी कर्मचारी आजकल शाम के समय रोड किनारे स्थित ढाबों में शासकीय वाहन में दिखने लगे है तो वहीं उसी स्थान पर नगर के बड़े बड़े भूमाफिया भी नजर आ रहे है जिससे संदेह की स्थिति सही साबित होने की कगार पर पहुंच जा रही है। जिसकी जांच करने शायद ही कोई ईमानदार अधिकारी कर्मचारी सामने आए। आखिर करोड़ों की शासकीय भूमि कब्जे के मामले में नगर के भूमाफिया एडी चोटी की जोर लगा रहे है तो वहीं नगर के अधिकारी कर्मचारी मामले को दबाने की पूरी कोशिश में लगे हुए है? रिश्वत/कमीशन की जोर आज़माइश में कार्रवाई पूरी तरह दब चुकी है?

तहसीलदार के तबादले के बाद शायद हो पाएगी कार्रवाई? 

लगातार समाचार प्रकाशन के बाद भी नगर के राजस्व अधिकारी सुसुप्ता अवस्था में नजर आ रहे है तो वहीं तहसीलदार प्रशांत पटेल के रहते हनुमान धारा के शासकीय भूमि का पंचनामा कार्रवाई में जानकारी होने के बाद भी कार्रवाई ना कर पाना बड़े जांच का विषय है? वही अब नए तहसीलदार राजकुमार मरावी को समझने में ही शायद कई साल निकल जाए? तब तक हनुमान धारा में स्थित सभी शासकीय भूमि पर भूमाफियाओं का कब्जा पूरा हो जाएगा?

बहरहाल देखने वाली बात यह है कि जिले के अधिकारी जाग पाएंगे या उनके सामने ही हनुमान धारा की शासकीय भूमि पूरी तरह से भूमाफिया के कब्जे में हो जाएगी? नगर की जनता यह कह रही है कि जिले के अधिकारी अगर ऐसे है तो जिले को बर्बाद होने से कोई भी नहीं बचा पाएंगे?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here