क्या अधिकारियों ने हनुमान धारा के करोड़ों की शासकीय भूमि दान में दे दी भूमाफिया को? कार्रवाई करने जिला और नगर प्रशासन निष्क्रिय साबित… आम जनता द्वारा जनहित याचिका की तैयारी…

0
28

वासु सोनी चांपा। हनुमान धारा में शासकीय भूमि को लगातार कब्जा किया जा रहा है, जिसकी जानकारी जिला और नगर के अधिकारियों को होने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। जिससे स्पष्ट हो रहा है कि उच्च स्तरीय लेन देन के कारण जिला और नगर के अधिकारी कर्मचारी हनुमान धारा के शासकीय भूमि को भूमाफिया को बेच चुके है? कई महीनों से लगातार समाचार प्रकाशन के बाद भी अगर जिला और नगर प्रशासन की कुंभकर्णीय नींद नहीं खुल रही है तो यह निःसंदेह सवाल के साथ जवाब भी बन जा रहा है? आखिर कितने में अधिकारी कर्मचारियों को खरीदा गया है? नगर की जनता अब पूछने विवश हो चुकी है कि करोड़ो की शासकीय भूमि को आखिर कितने में भूमाफिया को बेचा जा रहा है? आसपास की निजी जमीन करोड़ो के भाव से खरीदी बिक्री हुई थी, जिस हिसाब से शासकीय भूमि भी लगभग कई करोड़ की है जिसे भूमाफिया द्वारा कब्जा किया जा चुका है? जिसकी पुष्टि पटवारी सुधेश शांडिल्य ने आम जनता द्वारा लगाए गए सीमांकन जांच के दौरान पंचनामा रिपोर्ट में स्पष्ट लिख कर दिया था। आज पंचनामा किए लगभग महीना बीत चुका है, साथ ही तहसीलदार का तबादला भी हो चुका है, लेकिन शासकीय अधिकारी कर्मचारी अभी भी बंद कमरे में एसी का मजा ले रहे है। शायद अधिकारी कर्मचारियों को अधिक कमाई का मोह नहीं छूट पा रहा है। सवाल बार बार यही पूछा जा रहा कि नगर के राजस्व मंडल के अधिकारी और कर्मचारी ने कितने में डील किया होगा?

बहरहाल नए तहसीलदार के आने के बाद भी अगर कार्रवाई ना हो पाई तब इस मामले में जनहित याचिका लगाने के बात सामने आ रही है। अब देखना यह है कि आम जनता जनहित याचिका लगा रही है या अधिकारी कर्मचारी कार्रवाई करते है?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here