हनुमान धारा की करोड़ों की शासकीय भूमि पर भूमाफिया द्वारा कब्जा, बाउंड्रीवाल किसकी, जनता कह रही कही अधिकारियों के सगे संबंधी तो नहीं कर रहे कब्जा…कार्रवाई पर नगर और जिला प्रशासन मौन…

0
46

वासु सोनी चांपा। नगर में बीते कई माह से समाचारों की सुर्खियां बनी हनुमान धारा की शासकीय भूमि पर कार्रवाई नहीं होने से जनता कह रही है कि नगर और जिले के राजस्व अधिकारी कार्रवाई नहीं कर पा रहे हैं तो उन्हें अपनी शासकीय सेवा से इस्तीफा दे देना चाहिए। जो शासकीय अधिकारी कर्मचारी नगर की शासकीय संपत्ति की सुरक्षा नहीं कर पा रहे वे नगर के जनता की संपत्ति की सुरक्षा कैसे करेंगे? बल्कि उनके संरक्षण में नगर और जिले के बिचौलिए और भूमाफिया शासकीय सहित निजी जमीनों को लगातार बेच दे रहे है?

अवैध बाउंड्रीवाल तोड़ने की जहमत नहीं उठा पा रहे नगर के राजस्व अधिकारी कर्मचारी? 

आपको बता दें कि हनुमान धारा में शासकीय भूमि पर कब्जा कर रहे भूमाफिया अवैध रोड बनाए थे जिसे अपनी नाकामी छुपाने नगर के राजस्व अधिकारी कर्मचारी द्वारा थोड़ा सा गड्ढा कर दिया है लेकिन शासकीय भूमि पर बने अवैध बाउंड्रीवाल को तोड़ने नगर सहित जिल के राजस्व अधिकारियों के हाथ काँपते नजर आ रहा है? जिससे सवाल यह उठ रहा है कि क्या रिश्वत की संभावित रकम बाउंड्रीवाल के लिए थी, जिसके कारण बाउंड्रीवाल को छोड़ कर अवैध रोड को गड्ढा कर खानापूर्ति कर लिया गया? भूमाफिया द्वारा किए गए बाउंड्रीवाल को तोड़ने के लिए आखिर कितनी रिश्वत और कमीशन की डील हुई होगी ये बात जनता पूछ रही है? क्या करोड़ों की शासकीय भूमि भूमाफिया को दे दी गई है? यह सवाल बार बार जनता पूछ रही है लेकिन उसका जवाब देने नगर और जिले के राजस्व अधिकारी अगल बगल झाँक रहे हैं?

बहरहाल हनुमान धारा के करोड़ों की शासकीय भूमि पर कब्जा करते हुए भूमाफिया द्वारा बनाए गए बाउंड्रीवाल को तोड़ पाने नगर और जिले के राजस्व अधिकारियों के पसीने छूट रहे हैं। नगर और जिले के राजस्व अधिकारी कर्मचारी यह भी पता नहीं कर पा रहे कि आखिर किस भूमाफिया के द्वारा बाउंड्रीवाल किया गया है? जनता द्वारा सवाल यह भी उठ रहा कि कहीं अधिकारी कर्मचारियों के सगे संबंधी ने तो कब्जा नहीं किया, जिसके चलते नगर और जिले के राजस्व अधिकारी कर्मचारी हनुमान धारा के करोड़ों की शासकीय भूमि कब्जे और उस पर बनाए गए बाउंड्रीवाल को लेकर कोई कार्रवाई नहीं कर पा रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here