आखिर कितने किलो है गांजा, पकड़ने के समय क्यों नहीं बता पाए जीआरपी और आरपीएफ, छुपाने का क्या मिला फायदा? जीआरपी चांपा और गांजा बेचने वाले से सांठ गांठ तो नहीं?
वासु सोनी चांपा। चांपा रेलवे स्टेशन में गांजा पकड़े जाने की सूचना तो जरूर मिली, लेकिन चांपा रेलवे स्टेशन जीआरपी के पास इतना समय नहीं की पत्रकार के पूछने पर जवाब दे सके?कार्रवाई को लेकर पूछने पर अभी जांच चल रहा, कागजी कार्रवाई चल रही सहित तमाम बातें बनाकर गांजा सहित अन्य उचित जानकारी तुरंत नहीं दी जाती? सूत्रों के अनुसार दो बैग भरकर गांजा पकड़ा गया है, जिसमें अनुमानित लगभग 50 किलो से अधिक गांजा मिलने की गुंजाइश है, लेकिन चांपा जीआरपी के कर्मचारियों के लापरवाहीपूर्वक दिए जाने वाले जवाब और देरी से अपराध पंजीबद्ध होने से गांजा की मात्रा कम होने की आशंका जताई जा रही है?
चांपा जीआरपी कर्मचारियों को कार्रवाई से परेशानी क्यों?
रेलवे स्टेशन चांपा में जब भी कोई अपराध होता है तब चांपा जीआरपी के कर्मचारियों द्वारा काम कम और बहाने ज्यादा बनाए जाते है? वही पत्रकारों द्वारा पूछने पर भी उचित जवाब नहीं दिया जाता? आखिर चांपा स्टेशन की जीआरपी कर्मचारी अपने कर्तव्यों से भागते क्यों है? आखिर उनके कार्यों की जांच करने उच्च अधिकारी क्यों नहीं पहुंचते? कई वर्षों से जमे होने के कारण जीआरपी कर्मचारी अपने आप को सर्वव्यापी समझना शुरू कर चुके है? कई कर्मचारी का कहना होता है कि शिकायत भी करेंगे तो कुछ नहीं हो सकता, शिकायत कर सकते है लेकिन कार्रवाई हमारे हिसाब से होगी? यात्रियों का क्या है आते जाते रहते हैं?
जीआरपी चांपा और गांजा बेचने वाले से सांठ गांठ की आशंका?
चांपा स्टेशन से होकर कई ट्रेनों में गांजे की खेप बाहर जाती है लेकिन चांपा जीआरपी के कर्मचारियों को अपना समय इधर उधर घूमकर बिताने में अत्यधिक अच्छा लगता है? वही ट्रेन में जांच के नाम पर आरपीएफ और जीआरपी की जंग हमेशा चलती रहती है? जीआरपी कर्मचारियों की माने तो उन्हें सिर्फ स्टेशन में बैठे रहने के लिए ही नियुक्त किया गया है? बाकी कार्यों के लिए आरपीएफ के सर ठिकरा फोड़ दिया जाता है?
बहरहाल जीआरपी कर्मचारियों द्वारा गांजे की खेप की उचित जानकारी नहीं देने के कारण अनुमानित 5प किलो से अधिक गांजा मिलने की गुंजाइश है, अब देखना यह है कि जीआरपी कर्मचारियों द्वारा सही जानकारी दी जाएगी या पकड़े गए गांजा का वारा न्यारा होने के बाद कुछ 1 या 2 किलो मिलने को बात बताई जाएगी? बहरहाल रात होने का हवाला देकर चांपा जीआरपी द्वारा शायद ही कार्रवाई की गई होगी?


The relationship between https://traderzo.com/binance-ai-trading-in-2026-ai-tools-trading-bots-and-automation-explained/ and broader market conditions was well explained.